जरा हटके

बच्चे को बकरे से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देख खुश हो जाएगे

Triveni
24 Dec 2022 1:34 PM GMT
बच्चे को बकरे से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देख खुश हो जाएगे
x

फाइल फोटो 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हा उस्ताद बकरे से पंगा ले रहा है। नन्हें उस्ताद को जरा भी अंदाजा नहीं है कि वह अपने से ताकतवर जानवर से पंगा ले रहा है।

इसके बावजूद वह बेखबर होकर बकरे को डराने और धमकाने की कोशिश कर रहा है। बकरा भी हल्के में ले रहा है। उसे पता है कि छोटू को जितना उड़ना है। उड़ लें। एक किक में यह जमीन पर दिखेगा। इसके लिए वह देखता रह जाता है। नन्हा उस्ताद बकरे की खामोशी को कमजोरी समझ लेता है।
जब बकरा कोई रिएक्शन नहीं देता है, तो नन्हें उस्ताद का मन और बढ़ जाता है। इसके बाद वह मार्शल आर्ट स्टाइल में बकरे के सामने डांस करने लगता है। यह देख बकरा मन ही मन सोचने लगता है कि इस छोटू को क्या ही कहें। इतना इतरा रहा है। एक किक में तेरी खैर नहीं है, बच्चे। फिर भी बकरा कहता है-अभी दिल भरा नहीं है। कुछ और स्टेप्स दिखा।
वहीं, नन्हा उस्ताद अपनी कलाबाजी दिखाने में मस्त है। जब अति हो जाती है। आसान शब्दों में कहें तो पानी सिर से गुजर जाता है। इसके बाद बकरा अपने सिर से हेडर लगाता है। इससे नन्हा उस्ताद चारों खाने चित्त हो जाता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है। वहीं, बकरा मानो मुस्कुरा कर कहता है-अब आया मजा, छोटे!
इस वीडियो को 'Because men live less' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 52 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने कमेंट कर नन्हें उस्ताद के मार्शल आर्ट स्किल की तारीफ की है।

Next Story