जरा हटके
बॉलीवुड सॉन्ग पर बच्चे ने किया ऐसी मस्ती, 70 लाख लोगों ने देखा VIDEO
Shubhra Nandy
1 Jun 2021 11:49 AM IST

x
कई बार बच्चों की नादानी और मासूमियत देखकर लगता है कि उसे बेहद ही प्यार व आशीर्वाद मिले
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कई बार बच्चों की नादानी और मासूमियत देखकर लगता है कि उसे बेहद ही प्यार व आशीर्वाद मिले. घर में बच्चों के साथ खेलते वक्त हम उनके जैसे ही बिहैव करने लग जाते हैं और उन्ही की तरह मस्ती करने लग जाते हैं. छोटे बच्चे सीखने के लिए बेहद आतुर होते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें कुछ भी सिखाएंगे तो जल्द ही एडॉप्ट करके खुद भी फॉलो करने लग जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो में देखने को मिला है, जिसमें एक बच्चा बॉलीवुड सॉन्ग में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है.
बॉलीवुड सॉन्ग पर बच्चे की मस्ती
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कुछ महीनों का बच्चा बॉलीवुड सॉन्ग पर मस्ती से बीच-बीच में 'हो-हो' की आवाज निकालते हुए नजर आ रहा है. बच्चे की मम्मी पंजाबी सॉन्ग 'जिने मेरा दिल लुटेया' गा रही होती है और बीच-बीच में आने वाले हो-हो की आवाज को बच्चा मस्ती के साथ बोलता है. उसके इस अंदाज का ना सिर्फ उसके परिवार के लोग बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं.
70 लाख लोगों ने देखा वीडियो
बच्चे का ये क्यूट अंदाज सबको खूब भाया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब वायरल किया जा रहा है. फिल्मी ज्ञान नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है. इसे अब तक करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है, जबकि 70 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है. इतना ही नहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
Next Story





