जरा हटके

बच्चे ने अंडरवियर में यूं दिखाया धांसू डांस, स्कूल फंग्शन में 'अमी तो पसीतो' पर मचाया धमाल

Shiddhant Shriwas
9 Sept 2021 11:42 AM IST
बच्चे ने अंडरवियर में यूं दिखाया धांसू डांस, स्कूल फंग्शन में अमी तो पसीतो पर मचाया धमाल
x
स्कूल में होने वाले डांस कॉम्पटीशन (Dance Competition) में बच्चों को डांस करते हुए आपने जरूर देखा होगा,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्कूल में होने वाले डांस कॉम्पटीशन (Dance Competition) में बच्चों को डांस करते हुए आपने जरूर देखा होगा, लेकिन शायद ही ऐसा वीडियो आपने पहले ही कभी देखा होगा जब बच्चा सिर्फ अपनी अंडरवियर में चश्मा लगाकर डांस कर रहा हो. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा पॉपुलर सॉन्ग पर सिर्फ अंडरवियर में स्टेज परफॉर्मेंस दे रहा है.

बच्चे ने अंडरवियर में यूं दिखाया धांसू डांस

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल के किसी फंग्शन में डांस परफॉर्मेंस के दौरान सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ है. टिकटॉक (TikTok) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हुए वीडियो 'ami to pasito' पर डांस करता हुआ बच्चा अब पॉपुलर हो गया है. इस दौरान सामने बैठे बच्चों के पैरेंट्स हंस-हंसकर लोटपोट होते हुए दिखाई दिए. बच्चे ने कार्टून की हूबहू नकल उतारने की पूरी कोशिश की.

देखें Video-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फेसबुक (Facebook Reels) पर जिला भोजपुर आरा नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो (Viral Video) जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज तक आपने किसी स्कूल के प्रोग्राम में ऐसा डांस नहीं देखा होगा'. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

Next Story