जरा हटके

एलेक्सा से बॉलीवुड सॉन्ग प्ले करने को कहता है बच्चा...फिर कुछ इस अंदाज में बजा... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
26 Oct 2021 8:15 PM IST
एलेक्सा से बॉलीवुड सॉन्ग प्ले करने को कहता है बच्चा...फिर कुछ इस अंदाज में बजा... देखें VIDEO
x
इंटरनेट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय बच्चा अमेज़न के एलेक्सा को गाने बजाने के लिए कहता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंटरनेट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय बच्चा अमेज़न के एलेक्सा को गाने बजाने के लिए कहता है. चलिए आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखलाते हैं, जहां एक छोटा बच्चा एलेक्सा से बॉलीवुड सॉन्ग बजाने के लिए कहता है. इस वीडियो को कुछ दिन पहले 'टिनटिन का बच्चा' नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे अब तक 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है.

एलेक्सा से बॉलीवुड सॉन्ग प्ले करने को कहता है बच्चा
वीडियो में, कबीर सूद नाम का एक बच्चा सोफे पर खड़ा हुआ होता है और स्मार्ट स्पीकर को 1960 की बॉलीवुड फिल्म 'छलिया' का एवरग्रीन सॉन्ग 'डम डम डिगा डिगा' को बजाने का निर्देश देता है. इस वीडियो को नेटिजन्स इसलिए बेहद पसंद कर रहे हैं, क्योंकि बच्चा सुपर क्यूट अंदाज में गाने के बोल बोलता है और एलेक्सा को कमांड करता है.
कुछ इस अंदाज में बजा बच्चे का फेवरेट सॉन्ग
बच्चा पहले एलेक्सा को 'द बनाना बोट' गाना बजाने के लिए कहता है. दुर्भाग्य से, एलेक्सा समझ नहीं पाई कि कबीर ने पहली बार क्या कहा और वह वहीं खड़ा हो गया. लेकिन जब एलेक्सा को फिर से वही गाना बजाने का आदेश देने की कोशिश की जाती है, तो यह काम करता है और गाना बजने के बाद वह फिर से एक बहुत ही प्यारा रिएक्शन देता है.
बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
जैसे ही एलेक्सा बच्चे के अनुरोध सुनकर सॉन्ग प्ले करती है तो बच्चा खुश होकर कैमरे की तरफ देखने लगता है. बच्चे की दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया देखकर, वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई.






Next Story