जरा हटके

शिकार करने के लिए 'उड़ने' लगी बिल्ली, कौए को हवा में यूं उछलकर पकड़ा

Manish Sahu
29 Sept 2023 11:49 PM IST
शिकार करने के लिए उड़ने लगी बिल्ली, कौए को हवा में यूं उछलकर पकड़ा
x
जरा हटके: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली और कौओं के बीच भयंकर लड़ाई होती हुई दिख रही है. बिल्ली हवा में उछल कर कौए को ऐसे पकड़ती है, जैसे मानो वह शिकार करने के लिए उड़ रही हो. बिल्ली के इस तरह से कौए पर हमला करने ने वीडियो देखने वाले लोगों को हैरानी में डाल दिया है. वे देखकर भी इस पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @catto_loverss नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘बिल्ली और कौए के बीच लड़ाई.’ 27 सेकंड का यह वीडियो देखने में काफी रोमांचक है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली और कौओं के बीच भयंकर लड़ाई होती है.
बिल्ली ने उछल कर कौए को दबोचा
वीडियो में दिखता है कि एक बिल्ली कौए की ताक में घात लगाए हुए बैठी है. जैसे ही कौआ उड़ कर उसकी ओर आता है. वह हवा में काफी ऊंचाई तक उछल कर उस कौए को दबोच लेती है. कुछ ही सेकंड में दोनों जमीन पर गिरते हैं. कौआ बिल्ली की पकड़ से छूटने के लिए छटपटाता है. तभी उस कौए के बचाने के लिए दो अन्य कौए वहां पर पहुंचते हैं. वे उस बिल्ली पर हमला करने लगते हैं, ताकि वह उस कौए को छोड़ दे.
Next Story