
x
जिसे आप कई बार देखने के बाद समझ जाएंगे कि इस वीडियो को एडिट किया गया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) को वायरल वीडियो (Viral Video) का प्लेटफॉर्म भी कहा जाता है. आए दिन कोई न कोई वीडियो किसी न किसी वजह से वायरल होता रहता है. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाते. ऐसे वीडियो को आप बार-बार देखते हैं, लेकिन ज्यादातर वीडियो को एडिटिंग भी किया जाता है. जिसे आप कई बार देखने के बाद समझ जाएंगे कि इस वीडियो को एडिट किया गया है.
हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर गाड़ी चला रहा है. कुछ दूर चलने के बाद कार हवा में उड़ने लगती है.
सड़क पर चलने वाली कार अचानक हवा में उड़ने लगी
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स सड़क पर कार में बैठा नजर आ रहा है. तभी दूसरा ड्राइवर आता है और वे कुछ बातचीत करते हैं. लाल रंग की कार में सवार व्यक्ति फिर कार चलाता है और थोड़ी दूरी के बाद दरवाजे को पंखे की तरह इस्तेमाल करता है. कार पंछी की तरह हवा में उड़ने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि यह कैसे संभव है, इसका किसी के पास जवाब नहीं है. कार को मशहूर म्यूजिशियन साइरस डोब्रे (Cyrus Dobre) चला रहे हैं. इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
वीडियो देखने के बाद भरोसा नहीं कर पा रहे यूजर्स
जब इस वीडियो को यूजर्स ने देखा तो वह भी भरोसा नहीं कर पाए. ज्यादातर यूजर्स को समझ आ गया कि इसे वीडियो एडिंटिंग के जरिए ही किया गया है, क्योंकि असलियत में किसी भी हाल में संभव नहीं है. इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो को दो दिन पहले साइरस ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'बैक टू द फ्यूचर'. अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं.जनता से रिश्ता वेबडेस्क।
Next Story





