जरा हटके

छत पर चढ़ा सांड, फिर... देखें वायरल VIDEO

Shubhra Nandy
26 Dec 2022 4:59 PM IST
छत पर चढ़ा सांड, फिर... देखें वायरल VIDEO
x

फाइल फोटो 

अक्सर जानवरों को सड़क पर बेसहारा घूमते देखा जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्सर जानवरों को सड़क पर बेसहारा घूमते देखा जाता है. कई बार वे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं, तो कभी गुस्से में तिलमिलाए ये जानवर लोगों पर हमला बोल देते हैं. कभी ये चलते-फिरते लोगों पर अटैक कर देते हैं, तो कभी उल्टा ये लोगों से अपनी जान बचाकर सड़क पर इधर-उधर भागते नजर आते हैं, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक सांड को एक घर की छत पर चढ़ा देखा जा सकता है. वीडियो में आगे जो होता है, उसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक काले रंग का सांड एक घर की छत पर चढ़ा हुआ है. वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि, कैसे बाहर निकलने की जगह नहीं मिलने पर गुस्से से तिलमिलाया सांड वहीं से बीच सड़क पर छलांग लगा देता है. सांड के इस तरह छलांग लगाने पर वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाते नजर आते हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. वीडियो में लोग सांड के हमले से खुद को बचाते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ajayattri_52 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 68 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'पहले ये बताओ कि सांड वहां पर कैसे पहुंचा?' एक अन्य ने लिखा, 'वो महिला सही टाइम पर बच गई.'
Next Story