जरा हटके
स्टेज पर बैठी दुल्हन फूट-फूटकर रोई, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
3 Aug 2021 10:31 AM IST

x
शादी के मौके पर कई रीति-रिवाज होते हैं,
शादी के मौके पर कई रीति-रिवाज होते हैं, जिन्हें दूल्हा और दुल्हन फॉलो करते हैं. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन इमोशनल भी हो जाते हैं और उनके चेहरे का भाव सभी को दिख जाता है. सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर बैठी दुल्हन बेहद इमोशनल है और जैसे ही दूल्हा उसे मंगल सूत्र पहनाता है तो फूट-फूटकर रोने लगती है.
स्टेज पर बैठी दुल्हन फूट-फूटकर रोई
इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन बैठी हुई होती है और इस दौरान दोनों पक्षों का परिवार वहां खड़ा होता है. तभी दूल्हा वहां मंगल सूत्र लेकर पहुंचता है. दुल्हन बेहद ही इमोशनल हो जाती है और हाथ जोड़कर रोने लगती है. दूल्हा पहले अपनी दुल्हनिया को मंगल सूत्र पहनाता है और फिर उसके माथे पर चूमता है.
दूल्हे ने मंगल सूत्र पहनाकर पोछे आंसू
दूल्हे द्वारा मंगल सूत्र पहनाए जाने के बाद दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगती है. दुल्हन को रोता हुआ देखकर परिवार के एक सदस्य ने उसके आंसू भी पोछे. इतना ही नहीं, दूल्हे ने भी उसे रोता हुआ देख, उसके आंखों से आंसू पोछे और माथे को चूमा. कुछ ही सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर 47 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
Next Story





