जरा हटके

दुल्हन ने कहा- रोने पर मेकअप तो खराब नहीं होगा? तभी हुआ कुछ ऐसा

Rani Sahu
11 Nov 2021 10:54 PM IST
दुल्हन ने कहा- रोने पर मेकअप तो खराब नहीं होगा? तभी हुआ कुछ ऐसा
x
इंटरनेट पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं

Dulhan Ka Video: इंटरनेट पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं. इन कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जो विवाह के फेरे से पहले ऐसी बात कहती है सुनकर बुरी तरह हंसी आ जाएगी.

वायरल हो रहे चंद सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन मेकअप करा रही है. इस दौरान वो मेकअप कर रही लड़की से जो बात कहती है बड़ी मजेदार है. वो पूछती है कि मेकअप तो वाटरप्रूफ है? रोने पर मेकअप तो खराब नहीं होगा? तभी एक अन्य लड़की उससे पूछती है कि क्या उसे अपनी विदाई पर रोना है. इसपर दुल्हन कहती है कि उसकी मां ने खासतौर पर कहा है कि बिदाई पर खासतौर पर रोना है, अगर वो नहीं रोई बहुत पिटाई होगी. वीडियो में ये दृश्य देखना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है

Next Story