जरा हटके

बिना बिल दिए ब्यूटी पार्लर से फरार हो गई दुल्हन, खर्चा था 42 हजार रूपये

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 12:58 PM GMT
बिना बिल दिए ब्यूटी पार्लर से फरार हो गई दुल्हन, खर्चा था 42 हजार रूपये
x
खर्चा था 42 हजार रूपये
शादियों के सीजन में कुछ प्रोफेशन ऐसे होते हैं जिनकी डिमांड बहुत बढ़ जाती हैं। ऐसा ही एक प्रोफेशन हैं ब्यूटी पार्लर का जिसकी जरूरत इन दिनों में दुल्हनों को बहुत पड़ती है। आजकल के दौर में दुल्हन का मेकअप बहुत भारी पड़ता हैं। सीजन के दौरान तो रेट और बढ़ जाती हैं। लेकिन इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक दुल्हन अपना मेकअप कराकर ब्यूटी पार्लर से फरार हो गई। इस मेकअप का खर्चा इतना ज्यादा था जो आपको भी हैरान कर देगा। ट्रीटमेंट से पहले उन्होंने लड़की की कुछ तस्वीरें क्लिक की थीं, ताकि बाद में उसे दिखाया जा सके कि मेकअप कितना बढ़िया हुआ है। हालाँकि ट्रीटमेंट के बाद लड़की वहां से फरार हो गई और उसने एक रुपये भी पेमेंट नहीं किया।
इस मामले में पार्लर की मालकिन ने बिल नहीं चुकाने की शिकायत पुलिस से कर दी, जिसके बाद पुलिस उस लड़की की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अब लड़की की तस्वीर को भी सार्वजनिक कर दिया है। इस मामले को ब्रिटेन के यॉर्क शहर का बताया जा रहा है। यहाँ शार्लोट ब्रिजेस नाम की लड़की अपना ब्यूटी सैलून चलाती हैं। शार्लोट ने बताया कि 28 सितंबर को एक लड़की ने उन्हें मैसेज किया और अर्जेंट अपॉइंटमेंट बुक किया। जी हाँ और उसने दावा कि उसकी शादी होने वाली है इसलिए वह बोटॉक्स और लिप फिलर करवाना चाहती है।
केवल यही नहीं बल्कि उसके साथ एक और लड़की भी थी, जिसे वह अपनी बहन बता रही थी। इस मामले में ब्यूटी सैलून की मालकिन शार्लोट ने बताया कि लड़की ने बाहर जाते हुए कहा था कि वह अपना और अपनी बहन के मेकअप का पेमेंट करने के लिए कार से बैग लेकर आ रही है। हालाँकि उसके बाद वो वापस नहीं लौटी। वहीं कुछ देर बाद उसकी बहन उसे देखने के बहाने पार्किंग गई और वहीं से दोनों फरार हो गए। शार्लोट ने कहा ''यह सब देखकर मैं सदमे में चली गई। उन दोनों लड़किओं का करीब 42,570 रुपये बिल बना था लेकिन वो बिना दिए ही भाग गईं। मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा नहीं देखा। ग्राहकों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।'' हालाँकि इस घटना के बाद शार्लोट ने नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़की की तलाश शुरू कर दी।
Next Story