जरा हटके
शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने की ऐसी हरकत, VIDEO देख लोग हैरान
Shubhra Nandy
24 May 2021 12:21 PM IST

x
शादी के दौरान कई बार ऐसा देखा गया है; जब दुल्हा और दुल्हन अपने स्टाइल में कुछ ना कुछ मस्ती करने लग जाते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शादी के दौरान कई बार ऐसा देखा गया है; जब दुल्हा और दुल्हन अपने स्टाइल में कुछ ना कुछ मस्ती करने लग जाते हैं. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है. इस वीडियो के पोस्ट में मिली जानकारी के अनुसार, पंडित जी किसी वजह से अपने स्थान से उठकर कही चले जाते हैं; फिर दूल्हा और दुल्हन द्वारा की जा रही मस्ती कैमरे में कैद हो जाती है.
शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन की मस्ती
शादी के मंडप में आपने अक्सर दूल्हा और दुल्हन को फेरे लेते हुए देखा होगा. इतना ही नहीं, दूल्हा-दुल्हन मंडप में सात वचन भी लेते हैं और कुछ घंटे पंडित के मत्रोंच्चारण को ध्यान पूर्वक सुनते हैं. लेकिन वायरल होने वाले इस वीडियो में मामला कुछ अलग दिखा. शादी कराने वाले पंडितजी किसी काम की वजह से अपने स्थान से उठकर कहीं चले जाते हैं, तो यह नवविवाहित जोड़ा मंडप में बैठकर बोतल को घुमाकर खड़े करने की कोशिश में लग जाते हैं.
मस्तीभरा अंदाज में वीडियो हुआ वायरल
पहले दूल्हा बोतल को नचाकर घुमाता है तो फिर दुल्हन भी ऐसा करने लग जाती है. दोनों की मस्तीभरा अंदाज में यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखने के बाद कुछ मजेदार कमेंट भी आए हैं. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद बोला- 'मैं तो चिड़िया उड़ खेलूंगी.'
Next Story





