जरा हटके

दुल्हन ने पहले जिम की वर्कआउट... बाद में लिए सात फेरे... देखें VIDEO

Bharti sahu
25 Nov 2021 4:25 PM GMT
दुल्हन ने पहले जिम की वर्कआउट... बाद में लिए सात फेरे... देखें VIDEO
x
शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर शादी से संबंधित वीडियो खूब शेयर हो रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर शादी से संबंधित वीडियो खूब शेयर हो रहे हैं। इनमें कई हास्यास्पद होते हैं। इन वीडियो को देख लोग मंद-मंद मुस्कराने लगते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आजकल प्री वेडिंग शूट और बेबीमून शूट प्रचलन में है। कपल्स अपनी शादी के हर पल को यादगार बनाने के लिए शादी से पहले प्री वेडिंग शूट कराते हैं। इसके लिए कप्लस दुनियाभर की सैर करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा जिम में देखने को मिल रहा है। जहां एक लड़की दुल्हन की लिबाज में वर्कआउट कर रही है। वहीं, कैमरामैन दुल्हन की हर पोज को अपने कमरे में कैद कर रहा है।
दुलहन की वर्कआउट से ऐसा लगता है कि वह पहले से वर्कआउट करती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन पहले स्टेचर शीट पर डंबल से वर्कआउट करती है। फिर खड़ी होकर डंबल से वर्कआउट करती है। बारी-बारी कई एक्सरसाइज करती है। यह देख सोशल मीडिया पर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं और होने वाली पति की टांग खींच रहे हैं। दुल्हन का मेकअप और ड्रेसिंग सेंस देखने लायक है। कई अवसर पर दुल्हन डोले-सोले देखते नजर आ रही है।
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Pre-wedding shoot...आज राज खुला हिम्मत का...। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर हितेंद्र ने लिखा है-इनका पति सही मायने में हिम्मतवाला कहलाएगा। एक अन्य युजर पूजा ने लिखा है-मैं भी शादी से जिम में वर्क आउट करूंगी।






Next Story