जरा हटके

विदा हुई दुल्हन, लेकिन दूल्हे के आंखों में आई आंसू, देखें वायरल VIDEO

Gulabi
30 Sept 2021 10:27 PM IST
विदा हुई दुल्हन, लेकिन दूल्हे के आंखों में आई आंसू, देखें वायरल VIDEO
x
दूल्हे के आंखों में आई आंसू

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं. इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हम भावुक हो जाते हैं, तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है. इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा है. वीडियो दूल्हा और दुल्हन से जुड़ा है और इसमें ऐसा कुछ होता है कि हंसी नहीं रुकती. चंद सेकंड के इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी सभी रस्म पूरी हो चुकी हैं और दुल्हन ससुराल जाने के लिए दूल्हे के साथ कार में बैठ चुकी है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दुल्हन अपने परिवार से विदा लेती है कि अचानक दूल्हे ने रोना शुरू कर दिया. शुरू में लगता है कि दूल्हा सचमुच हो रहा है मगर चंद लम्हे बाद ही मालूम हो जाता है कि ये सब एक मजाक था. इस बीच दुल्हन का रिएक्शन देखना सबसे मजेदार होता है. दरअसल जब दूल्हा रोने की एक्टिंग करता है तब दुल्हन उसे चुप कराती है, मगर बाद में उसकी भी हंसी छूट गई.


दूल्हा और दुल्हन के इस मजेदार वीडियो पर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर अपने दोस्त को टैग कर लिखती है- ऐसा ही होगा, देख लो. एक कमेंट में कहा गया- वाह क्या बात है.
Next Story