जरा हटके

केक देखते ही खुद को रोक नहीं पाई दुल्हन, भांगड़ा सुनकर यूं करने लगी डांस, वायरल वीडियो

Shiddhant Shriwas
18 Sept 2021 10:37 AM IST
केक देखते ही खुद को रोक नहीं पाई दुल्हन, भांगड़ा सुनकर यूं करने लगी डांस, वायरल वीडियो
x
शादियों में अक्सर देखा गया है कि जैसे ही दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर रस्मों में बिजी होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शादियों में अक्सर देखा गया है कि जैसे ही दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर रस्मों में बिजी होते हैं तो मेहमान खाने पर टूट पड़ते हैं. ऐसे में अगर कपल को भूख लगी भी हो तो तुरंत खा नहीं सकते. हालांकि, बारात आने से पहले दुल्हन के पास ब्राइडल रूम में खाना खाने का ऑप्शन होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हनों के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बारात आने से पहले ही वह कुछ ना कुछ खा लेती हैं.

केक देखते ही खुद को रोक नहीं पाई दुल्हन

जी हां, पिछले दिनों हमने देखा कि एक दुल्हन बारात आने से पहले ही ब्राइडल रूम में बैठकर छोले-भटूरे खा रही थी. अब कुछ ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बारात आने से पहले ही दुल्हन को खाने की क्रेविंग होने लगती है. ऐसे में जब बारात घर के सामने पहुंचती है तो वह छत पर जाकर वेटर से पेस्ट्री मंगवाती है. दुल्हन भांगना सुनकर नाचती है और चॉकलेट पेस्ट्री उठाकर खाने लगती है.

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही दुल्हन जैसे ही पेस्ट्री खाती है तो खुश से झूम उठती है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर बॉलीवुड शादी नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने लाइक किया. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Next Story