जरा हटके

मंडप पर बोर हो गए दुल्हा-दुल्हन, कुछ यूं लेने लगे उबासी, देखें मजेदार वीडियो

jantaserishta.com
10 Jun 2021 1:47 PM IST
मंडप पर बोर हो गए दुल्हा-दुल्हन, कुछ यूं लेने लगे उबासी, देखें मजेदार वीडियो
x

शादी का क्रेज तो लोगों में बहुत देखा होगा, कई बार उत्सुकुता में दूल्हा-दुल्हन एक साथ डांस करते हुए नजर आते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा कपल देखा है जो अपनी ही शादी में बोर हो रहे हैं और मंडप में उबासी ले रहे हैं. जी हां, सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन बोरियत के मारे बैठे हुए हैं.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान मंडप में फेरे पड़ने वाले होते हैं और दूल्हा-दुल्हन बेहद बोरियत महसूस कर रहे हैं. बोरियत महसूस करने वाला यह कपल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. दूल्हा जहां सिर झुका कर बैठा हुआ है, तो वहीं दुल्हन का भी मंडप में मन नहीं लग रहा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के रील्स पर मोहिशा नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'जब फेरे के वक्त पंडित बोर कर दें.' इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई तरह रिएक्शन आ रहे हैं. यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं कि यह तो असलियत है और बेस्ट वीडियो है. वीडियो को करीब ढेड़ लाख बार लाइक्स किया गया है और 22 लाख बार देखा जा चुका है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story