जरा हटके
फेरे लेते समय दूल्हा-दुल्हन ने की ऐसी हरकत, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
1 July 2021 12:55 PM IST

x
शादियों के माहौल में कई बार लोग अपने रीति-रिवाज और परंपराओं को भूलकर अपने यादगार लम्हों को संजोने लग जाते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| शादियों के माहौल में कई बार लोग अपने रीति-रिवाज और परंपराओं को भूलकर अपने यादगार लम्हों को संजोने लग जाते हैं. नए उम्र के लोगों को भले ही यह शानदार और कभी ना भूल पाने वाला पल लगे, लेकिन पुरनिए लोग इससे कम ही मेल खा पाते हैं. यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन और दूल्हा अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखे जाते हैं.
फेरे लेते वक्त डांस करने लगे दूल्हा-दुल्हन
इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन शादी के मंडप में फेरे ले रहे होते हैं. फेरे लेते वक्त कई बार कुछ लोग ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिसे कुछ लोग बेहद पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को यह बिल्कुल पसंद भी नहीं आता. सोशल मीडिया पर शेयर होने वाले इस वीडियो को वेदांत बिड़ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.
ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से। pic.twitter.com/jZHtEfZpD7
— Vedant Birla (@birla_vedant) March 2, 2021
जोड़े का डांस वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल
शेयर करते वक्त उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा, जोकि इस हरकत पर उन्होंने समर्थन नहीं किया. उन्होंने लिखा, 'ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से.' ऐसे कैप्शन लिखने की मुख्य वजह फेरे लेते वक्त दूल्हा और दुल्हन द्वारा डांस करना. फेरे लेते वक्त दूल्हा और दुल्हन जमकर नाचना शुरू कर दिया. हालांकि यह थोड़ा मजेदार और इंटरटेनिंग है. इसी वजह से यह वीडियो वायरल भी हुआ.
Next Story





