जरा हटके

दुल्हन का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दूल्हे को कहा- दफा हो जाओ...

Gulabi
18 Sept 2021 10:49 AM IST
दुल्हन का शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दूल्हे को कहा- दफा हो जाओ...
x
जल्दी तैयार हुई दुल्हन तो दूल्हे को लगाया फोन

शादी के दौरान अक्सर देखा गया है कि दुल्हन अपने समय पर तैयार हो जाती है, जबकि दूल्हा बारात लेकर काफी देर में पहुंचता है. दुल्हन इंतजार करते-करते जब बोर हो जाती है तो अपने पार्टनर को फोन करके पूछती है कि कितनी देर में बारात लेकर आओगे? जी हां, कुछ इसी तरह एक इंगेजमेंट के फंग्शन में देखने को मिला, जब दुल्हन ने फोन करके दूल्हे से बात की.

जल्दी तैयार हुई दुल्हन तो दूल्हे को लगाया फोन
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन जब अपने सगाई रस्म के लिए तैयार हो जाती है तो दूल्हे को फोन लगाकर पूछती है कि कितनी देर में आओगे? दोनों के बीच की कनवर्शेसन सुनकर आपको हंसी आ जाएगी. वीडियो में दुल्हन बोलती है, 'फिर झूठ क्यों बोल रहे हो. तो वापस उतर जाओ ना गाड़ी से, ठहर के फिर बैठ जाना. मैं अकेले थोड़ी ही वेलकम करूंगी जाकर.'

दुल्हन ने मनाया फिर बाद में गुस्से से कह दी ये बात
इसके बाद दुल्हन जब आखिर में गुस्सा हो जाती है तो 'दफा हो जाओ यहां से, बाय' कहकर फोन काट देती है. दूल्हे और दुल्हन के बीच की यह मजेदार केमिस्ट्री देखने के बाद किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को वेडिंग बेल्स ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'जब दुल्हन अपने परिवार के सदस्यों से पहले तैयार हो जाए.'
Next Story