जरा हटके

आर्टिस्ट बोल रहा था-कोई गाना गा दो, तो इंडियन बंदे ने यूं जीत लिया दिल, देखें वीडियो

Gulabi
4 Oct 2021 12:02 PM GMT
आर्टिस्ट बोल रहा था-कोई गाना गा दो, तो इंडियन बंदे ने यूं जीत लिया दिल, देखें वीडियो
x
इंडियन बंदे ने यूं जीत लिया दिल

हम इंडियंस की एक खास बात है, जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं। लाइफ में कभी ना कभी हर किसी के ऐसा पल जरूर आता है, जहां एक इंसान कुछ बाकी लोगों से अलग काम कर जाता है। यूएस के न्यूयॉर्क के रहने वाले एक स्ट्रीट आर्टिस्ट Reginald Guillaume अपना व्लॉग शूट कर रहे थे। वो आते-जाते लोगों से कह रहे थे कि क्या वो उनके साथ गाना गा सकते हैं। हर कोई जल्दी में था। लेकिन एक इंडियन बंदा, उसने कुछ ऐसा कर दिया कि सब उनके फैन हो गए।


पहले वो चले जाता हैं

इसका पूरा वीडियो उन्होंने यूट्यूब पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पहले वो इंडियन बंदा भी चला जाता है। लेकिन बाद में वो गाना गाने के लिए वापस आता है और उन्हें कहता है, 'मुझे सिर्फ हिंदी गाने आते हैं।'

ये वाला गाना गाते हैं दोनों


बाद में Reginald उससे उसका नाम पूछते हैं। शख्स अपना नाम गौरांग बताता है। इसके बाद वो गाना भी बताता है जो वो गाने वाला है। गौरांग 'दिलबर मेरे' गाते हैं। Reginald बाद में गौरांग की आवाज से काफी प्रभावित होते हैं। वो साथ-साथ गिटार बजाते हैं और गौरांग गाते हैं।

फैन हो गए लोग
यूजर्स ने वीडियो को देखकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'गौरांग काफी सपोर्टिव नैचर के हैं। वो वापस आए और उन्होंने ट्राय किया।' वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि Reginald ने भी बहुत जल्दी ट्यून पकड़ ली। वैसे आपका क्या कहना है? अगर आप गौरांग की जगह होते तो कौन सा गाना गाते?
Next Story