जरा हटके

आर्टिस्ट ने हूबहू बनाई कपल की स्केच, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Gulabi
7 July 2021 2:24 PM IST
आर्टिस्ट ने हूबहू बनाई कपल की स्केच, वीडियो खूब हो रहा वायरल
x
आर्टिस्ट ने हूबहू बनाई कपल की स्केच

इंसानी हाथों में कुछ ऐसा हुनर है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम. हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ ही सेकंड में एक शख्स ने सामने बैठे कपल की स्केच यूं बना दी, जैसे उसके बाएं हाथ का खेल हो. शायद इसी वजह से लोग 'हाथों में जादू' जैसा मुहावरा इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आई तो लोगों को जमकर पसंद आने लगी.

आर्टिस्ट ने हूबहू बनाई कपल की स्केच
Clipingram नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में एक शख्स अपने सामने एक कैनवस स्केच बोर्ड रखा है और उसके बगल में कपल बैठा हुआ है. बिना किसी एक गलती के वह शख्स फटाफट स्केच बनाने लग जाता है. स्केच बनाते वक्त आर्टिस्ट ने चेहरे का पूरा शेप ध्यान में रखा और कार्टून की तरह तस्वीर बनाने की कोशिश की.

बिना किसी गलती से फटाफट बनाई स्केच
आर्टिस्ट ने कुछ ही सेकंड में ऐसी स्केच बनाई, जिसका कोई भरोसा नहीं कर सकता. बालों की स्टाइल से लेकर आंख, नाक, होंठ, भौं तक हूबहू स्केच कर डाली. यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आई. यही वजह है कि करीब 18 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं.
Next Story