जरा हटके

टीचर का दिमाग चकराया, BIHAR के छात्र ने लिखा खेसारी का ये गाना

Tulsi Rao
24 May 2022 11:13 AM IST
टीचर का दिमाग चकराया, BIHAR के छात्र ने लिखा खेसारी का ये गाना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Bihar Viral Answer Sheet: बिहार बोर्ड की परीक्षा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है. बिहार के बारे में कहा जाता है कि यहां के छात्र मेधावी होते हैं. लेकिन कहा यह भी जाता है कि परीक्षा के दौरान यहां जितनी अजीबोगरीब हरकतें देखने को मिलती हैं, वो किसी अन्य राज्य की तुलना में कहीं ज्यादा होती हैं. अब एक बिहार 11वीं हिन्दी की परीक्षा की एक आंसरशीट वायरल हुई है. इस आंसरशीट में छात्र ने खेसारी लाल यादव का पूरा गाना लिख दिया है. यह आंसरशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

टीचर का दिमाग चकराया
छात्र की इस हरकत के बारे में सोशल मीडिया पर कूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि जब यह कॉपी टीचर के पास जांचने के लिए आई तो उनका सिर घूम गया. यह आंसरशीट बिहार के गोपालगंज में भोरे प्रखंड स्थित बीपीएस कॉलेज की बताई जा रही है. वायरल कॉपी की ZEE NEWS पुष्टि नहीं कता है.
लिखा खेसारी का ये गाना
छात्र ने हिंदी के एग्जाम में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेसारी लाल यादव का चर्चित गाना लिखा है.. 'ऐ राजा छुटता पसीना.. गरमी होला, राजा जाईं बाजारे.. ले ले आईं एगो कोको कोला…' छात्र की ये कॉपी वायरल कैसे हुई इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. कुछ लोग कह रहे हैं कि छात्र ने खुद ही अपनी कॉपी वायरल की है.
खेसारी का बड़ा फैन!
आंसर कॉपी देखकर लग रहा है कि छात्र खेसारी लाल यादव का बड़ा फैन है और उनके बारे में बहुत कुछ जानता है. छात्र ने अपनी कॉपी में खेसारी लाल यादव के बारे में बहुत कुछ लिखा है. छात्र ने लिखा है कि यह गाना ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के द्वारा गाया गया है, जो यूट्यूब पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इंटरनेट पर खेसारी लाल यादव इंडिया में नंबर-3 पर सर्च किए जाते हैं. ये ही एक ऐसे स्टार हैं, जो हमेशा टॉप 10 में अपना जलवा बिखेरते रहते हैं. इन्हें फैन फॉलो भी सबसे ज्यादा करते हैं. एक भोजपुरी कलाकार को पूरे भारत में तीन नंबर पर सर्च किया जाता है.'


Next Story