जरा हटके
आंख में टैटू बनवा ली 'ड्रैगन गर्ल', कई हफ्तों तक अंधी रहकर चुकाई इतने डॉलर
Shubhra Nandy
16 Dec 2020 4:13 PM IST

x
आज के दौर में युवाओं पर कई तरह के फितूर सवार होते हैं, जैसे सेल्फी, या मस्ती के लिए टिकटॉक बनाना आदि. हालांकि, कुछ लोगों का फितूर अपने जीवन में आगे बढ़ने का होता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज के दौर में युवाओं पर कई तरह के फितूर सवार होते हैं, जैसे सेल्फी, या मस्ती के लिए टिकटॉक बनाना आदि. हालांकि, कुछ लोगों का फितूर अपने जीवन में आगे बढ़ने का होता है. कई लोगों का ये फितूर उनकी जान पर भी बन आता है. जैसा कि इस लड़की के साथ हुआ. इस लड़की ने एक टैटू बनवाया और इस टैटू की वजह से 3 हफ्तों तक इसकी आंख की रोशनी चली गई. चौंकिए मत क्योंकि ऐसा सच में इस लड़की के साथ हुआ.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 24 साल की एंबर ल्यूक को टैटू बनवाने का फितूर सवार है. ऐसे में उन्होंने अपने शरीर पर 200 से भी ज्यादा टैटू बनवाए. एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है, लेकिन शायद एंबर को ये भी नहीं पता होगा कि टैटू उनकी जान पर बन आएगा.
कुछ समय पहले ही एंबर ने अपनी आंखों में टैटू बनवाकर आंखों का रंग नीला करवाने का फैसला किया था. उन्होंने ऐसा किया भी, जिसके चलते वो अंधी हो गई थी. एंबर ने आंखों में टैटू बनवाने को सबसे ज्यादा खतरनाक अनुभव बताया. इसे बनाने में 40 मिनट लगे थे और इसके बाद वो 3 हफ्ते के लिए अंधी हो गई थीं.
एंबर बताती हैं कि जब उनकी आंखों में टैटू का इंक डाला जा रहा था तब मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने शीशे के 10 नुकीले टुकड़े मेरी आंखों में डाल दिए हैं. ये प्रक्रिया ये बेहद खतरनाक है. इसमें थोड़ी सी भी गड़बड़ और आपकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है.
बता दें कि अब तक एंबर ने अपने शरीर पर टैटू बनाने के लिए 26 हजार डॉलर यानि 18.37 लाख से ज्यादा रूपये खर्च कर दिए हैं.
Next Story





