जरा हटके

रोमांटिक डेट के लिए टेबल बुक, 18,000 का बिल मिला तो किया हैरान करने वाला काम

jantaserishta.com
21 Feb 2022 12:45 PM IST
रोमांटिक डेट के लिए टेबल बुक, 18,000 का बिल मिला तो किया हैरान करने वाला काम
x

नई दिल्‍ली: वेलेंटाइन के दिन एक कपल पब में रोमांटिक डेट पर गया था. कपल ने खाना खाया और वाइन पी. जिसका बिल करीब 18 हजार रुपए के आसपास बना था. लेकिन कपल ने पैसे नहीं दिए और वहां से भाग निकला. इसके बाद रेस्‍टोरेंट मालिक ने फेसबुक का सहारा लिया और कपल का बिल सार्वजनिक कर दिया.

साथ ही बिल तय समय में देने के लिए भी ताकीद कर दिया. इस बात की जानकारी पुलिस को भी दे दी. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने पब मालिक से मांग की कि इस कपल का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दें.
डेली मेल के मुताबिक, ब्रिटेन के नॉर्थ यॉर्कशायर में ये मामला सामने आया. जहां 'द मिल' नाम के पब ने इस कपल के बिल को सार्वजनिक कर दिया. ये बिल दो हिस्‍सों में था.
इस कपल ने थाई ग्रीन करी, 4 वाइन की बोतल व अन्‍य चीजें ली थीं. हालांकि, इस बिल पर नाम नहीं था. पब की ओर से बाद में कहा गया कि इस बिल को 16 फरवरी को एक महिला ने आकर चुका दिया. माना जा रहा है कि ये उस युवक की गर्लफ्रेंड ही थी.
वहीं, पब के स्टाफ ने यह भी बताया कि उन्होंने संबंधित पुरुष से भी संपर्क किया था. लेकिन उस व्यक्ति ने जवाब दिया कि अभी उसके पास पैसे नहीं हैं और सैलरी मिलते ही वह बिल चुका देगा.
दरसअल , इस पूरे मामले की शुरुआत वेलेंटाइन डे से हुई थी. जब एक कपल ने रोमांटिक डेट के लिए एक टेबल बुक करवाई थी. पर कपल ने बिल का भुगतान नहीं किया, इस दौरान 'द मिल' के फेसबुक पेज से कहा गया कि हम मानते हैं कि ये गलती आपसे जानबूझकर नहीं हुई है. शाम 4 बजे तक आकर बिल चुका दें.
इसके बाद 'द मिल' ने एक और पोस्‍ट शेयर किया और कहा कि लोग और पुलिस पूछ रहे हैं कि क्‍या बिल का भुगतान हो गया है? लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, 16 फरवरी को एक अज्ञात महिला ने इस बिल का भुगतान कर दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story