जरा हटके
आपको जानकर हैरानी होगी, रोमांटिक प्रपोजल एक बड़ी दुर्घटना का बना कारण
Shubhra Nandy
2 Jan 2021 12:29 PM IST

x
आपको जानकर हैरानी होगी की कैसे एक रोमांटिक प्रपोजल एक महिला की मौत की वजह बन गया.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आपको जानकर हैरानी होगी की कैसे एक रोमांटिक प्रपोजल एक महिला की मौत की वजह बन गया. रोमांटिक प्रपोजल के बाद महिला ने जैसे ही 'हां' कहा, अचानक 650 फीट की ऊंचाई से उसके पैर फिसल गए और वह नीचे गिर गई. न्यूज वेबसाइट बिल्ड (Bild) के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक 27 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. यह दुर्घटना ऑस्ट्रिया के कैरिंथिया (Carinthia, Austria) की है.
महिला की उम्र 32 साल थी. 27 दिसंबर को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फॉल्कर्ट माउंनटेन (Falkert mountain) पर गई थी जहां उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसको प्रपोज किया और कुछ ही पलों के बाद उसके पैर फिसल गए और वो नीचे गिर गई. बता दें कि ये कपल हादसे के एक दिन पहले ही फॉल्कर्ट माउंनटेन पर ट्रेकिंग के लिए जा चुके थे.
हालांकि इस प्रेमी जोड़े की किस्मत बहुत अच्छी है, इसलिए इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद 32 वर्षीय इस महिला की जान बच गई. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमिका को नीचे गिरता देख प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन वह ऐसा ना कर सका. वह ऊंची चट्टान से कूदा तो जरूर लेकिन 50 फीट नीचे आने पर ही एक स्थान पर फंस गया.
खुशकिस्मती की बात है कि महिला लगभग 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे बर्फ की चादर पर गिरी, इस कारण उसे ज्यादा चोट नहीं आई. बाद में एक राहगीर ने उसे बर्फ पर पड़ा देखा तो प्रशासन को सूचना दी. जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी. फिलहाल, दोनों सुरक्षित हैं और यह बेहद आश्चर्यजनक है.
Next Story





