जरा हटके

हैरत में पड़े वैज्ञानिक! अंटार्कटिका में मिली दूसरी दुनिया

Gulabi Jagat
14 Jun 2022 5:18 PM GMT
हैरत में पड़े वैज्ञानिक! अंटार्कटिका में मिली दूसरी दुनिया
x
अंटार्कटिका में मिली दूसरी दुनिया
दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है जो आज भी कई राज हैं। जमीन पर या समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी खोज की है जिसको देखने के बाद वे हैरान हैं। अंटार्कटिका की बर्फीली सतह के नीचे छिपी दुनियी मिली है जो हैरान करने वाली है। वैज्ञानिकों ने यहां एक ऐसा इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) खोजा है। ऐसा सिस्टम आज तक कभी नहीं मिला था।
वैज्ञानिकों ने बर्फीली सतह के नीचे एक भूमिगत नदी खोजा है जिसमें एक अंधेरी गुफा नजर आई हैं। इसमें झींगे की तरह दिखने वाले छोटे-छोटे जीव रहते हैं। इस नई खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह है। वैज्ञानिकों मे यह रहस्यमयी स्थान अंटार्कटिक प्रायद्वीप के पूर्वी तट से जुड़े लार्सन आइस शेल्फ के नीचे खोजा है।
दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड लार्सन आइस शेल्फ साल 2021 में टूट कर बना था। रिसर्च टीम ने गर्म पानी के माध्यम से 500 मीटर तक बर्फ की सतह पर ड्रिल किया। इस दौरान पाइप के साथ कैमरे को लगाया गया था। बर्फ को तोड़ कर कैमरा जब अंदर गया तो वैज्ञानिक हैरान रह गए। उन्होंने नीचे सैकड़ों की संख्या में जलीय जीव देखे।
वैज्ञानिकों को शुरुआत में धुंधला दिखाई दे रहा था, तो उनको लगा कि कैमरा खराब हो गया। लेकिन वैज्ञानिकों ने बाद में ध्यान से देखा, तो पता चला कि कैमरे के चारों तरफ झींगे हैं। इस खोज से वैज्ञानिक पूरी तरह हैरान हैं, क्योंकि उनको कोई उम्मीद नहीं थी बर्फ के नीचे कोई जीवन मिलेगा।
भौतिक समुद्र विज्ञानी क्रेग स्टीवंस का कहना है कि जानवर हमारे कैमरे की तरफ तैर रहे थे। इससे साफ है कि इतनी गहराई बेहद महत्पूर्ण इकोसिस्टम है। काफी लंबे समय से विशेषज्ञ मानते हैं कि अंटार्कटिका के नीचे नदियों और झीलों का नेटवर्क है। हालांकि अभी तक इस पर खास रिसर्च नहीं किया जा सका है।
वैज्ञानिकों के लिए बर्फीली सतह के नीचे नदी में जीवन मिलना एक बेहद महत्वपूर्ण खोज है। ग्लेशियोलॉजिस्ट और इस शोध के मुख्य शोधकर्ता ह्यू होर्गन का कहना है कि इस नदी का निरीक्षण करना एक छिपी दुनिया को खोजने की तरह अहसास होता है। शुरुआत में सैटेलाइट इमेज से सतह के नीचे नदी के होने की जानकारी मिली।
Next Story