जरा हटके

अचानक नाव के बगल में आ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ यकीन नहीं होगा, देखें वीडियो

Gulabi
12 Feb 2022 9:32 AM IST
अचानक नाव के बगल में आ गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ यकीन नहीं होगा, देखें वीडियो
x
नाव के बगल में आ गया मगरमच्छ
समुद्री नजारे हर किसी को अच्छे लगते हैं. लोग इसमें वोटिंग से लेकर तैराकी तक हर किस्म का फन करते हैं. लेकिन कल्पना कीजिए कि वोटिंग के समय आपके नाव के पास मगरमच्छ आ जाए तो आप क्या करेंगे. निश्चित तौर पर दहशत में आ जाएंगे. ऐसा ही एक वीडियो सामने जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पानी में वोटिंग का मजा ले रहे थे, लेकिन तभी उनके नाव के बगल में बड़ा सा मगरमच्छ निकलता है. उसे देखकर लोगों में चीख पुकार मच जाती है.
नाव के बगल में आ गया मगरमच्छ
सोशल मीडिया पर समुद्री जीवों के वीडियो को वैसे भी खूब पसंद किया जाता है. अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि समुद्र या झील के अंदर कुछ लोग वोटिंग कर रहे हैं. अगले ही पल उन्हें पानी के अंदर कुछ तैरता हुआ दिखता है. कुछ देर बाद नाव के बगल में खतरनाक मगरमच्छ आ जाता है. उसे देखकर लोग दहशत में आ जाते हैं. हालांकि, वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है और कुछ देर बाद वहां से चला जाता है.

नजारा देख डर गए लोग
ऐसा नजारा किसी को भी देखने को मिले तो वो डर ही जाएगा. इस वीडियो में यही देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को oceanlife.4u नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, 'सो फ्रेंडली और ब्यूटीफुल.' एक और शख्स ने कॉमेंट किया है, 'वास्तव में वो बता रहा है कि उसे स्पेस दो और उसके घर से निकलो.' वीडियो को 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Next Story