जरा हटके

अचानक बदला प्रेमी के Kiss करने का स्टाइल, पैशन नहीं तो समझो खतरे में पड़ा प्यार, प्रेमिका ने पकड़ा धोखा

Gulabi
22 Jan 2022 4:46 PM IST
अचानक बदला प्रेमी के Kiss करने का स्टाइल, पैशन नहीं तो समझो खतरे में पड़ा प्यार, प्रेमिका ने पकड़ा धोखा
x
अमेरिका की टिकटॉक यूज़र @diybreakup ने अपने फालोअर्स को आगाह किया है
प्यार करने वाला अगर आपको लेकर हमेशा उत्साह में रहे, एनर्जी से भरा रहे, उसके प्यार में पैशन हो तो बात ही क्या. यही खासियत तो एक-दूसरे को और करीब लाती है. जिसके बदौलत दो लोग एक दूसरे में डूब जाते हैं. मगर हमेशा बने रहने वाला ये पैशन अचानक कम होने लगे. प्यार का तरीका बदलने लगे तो सावधान हो जाइए. समझिए खतरे का अलार्म बज उठा है. आपके प्यार में या तो दूरियां आ रही हैं या तो हो गई है किसी तीसरे की एंट्री जिसके चलते आपका प्यार अब आपको पहले जैसा प्यार नहीं कर पा रहा.
अमेरिका की टिकटॉक यूज़र (American TikTok user) @diybreakup ने अपने फालोअर्स को आगाह किया है. अपना अनुभव साझा करते हुए उनहोंने बताया कि कैसे उन्होनें अपने मंगेतर के किस (Kissing style) करने के स्टाइल से उसके धोखे को उजागर किया. उसके किस में वो पैशन गायब था जो उसे प्यार के चरम पर ले जाता था.
पैशन नहीं तो समझो खतरे में पड़ा प्यार
टिकटॉक (TikTok user) पर @diybreakup नाम से पहचान रखने वाली यूज़र ने हाल ही में एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया जिसमें अपने पार्टनर की खुद बातों पर खास देकर उसने धोखे से आगाह रहने की सलाह दी. उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि उसकी किन हरकतों पर नज़र रख आप उसके अंदर हो रहे बदलाव, आपके प्रति कम होते प्यार को पकड़ सकते हैं. पिछले दिनों यूज़र @diybreakup का ऐसे ही अनुभवों से सामना हुआ जब उनका मंगेतर वापस घर आया और उन्हें किस (Kiss) किया. यकीन मानिए उसके किस में वो बात नहीं थी जिसे मैं पसंद करती थी. वो बदल गया था. उसका किस करने का स्टाइल इतना चेंज (Changed his kissing style) हो गया था कि मैने झट से उसका धोखा भांप लिया. समझते देर नहीं लगी कि हमारे बीच सब खत्म होने की कगार पर आ चुका था. शायद कोई और उसकी ज़िदगी में आ गया था. @diybreakup इंस्टाग्राम पर भी रिलेशनशिप को लेकर एडवाइज़ देती रहती हैं.
सोशल साइट वायरल हो गया खुलासे का वीडियो

@diybreakup का वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने उसके साथ अपनी सहमती जताई है. टूटे दिल की दर्दभरी कहानी के साथ कई महिलाओं ने अपने-अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनके पार्टनर्स ने उन्हें धोखा दिया या अपनी वास्तविक छवि से अलग नज़र आए. टिकटॉक पर दर्दभरी कहानी (Heartbroken story) का वीडियो अपलोड होते ही 80 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा और पसंद किया. वहीं @diybreakup ने बताया कि प्यार या किसिंग एक रात में नहीं बदल जाती. ये तभी हो सकता है जब पार्टनर किसी और के साथ प्यार में पड़ चुका हो. एक यूज़र ने कहा कि उसे और उसकी नई पार्टनर को शुभकामनाएं जो उसकी गंदी किसिंग (Sloppy kiss) को लंबे वक्त तक झेलने वाली है.
Next Story