जरा हटके

अचानक बीच सड़क पर प्रेग्नेंट महिला को हुआ लेबर पेन, मदद के लिए पति ने सड़क पर लोगों से जोड़े हाथ

Tulsi Rao
19 Jan 2022 12:02 AM IST
अचानक बीच सड़क पर प्रेग्नेंट महिला को हुआ लेबर पेन, मदद के लिए पति ने सड़क पर लोगों से जोड़े हाथ
x
तो उसके आस-पास मौजूद लोग भी हेल्प करने के लिए आगे बढ़ते हैं. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने एक वीडियो में देखने को मिला, जब एक प्रेग्नेंट महिला को बीच सड़क पर अचानक लेबर पेन शुरू हुआ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कभी-कभी हम ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं, जब हमें राह चलते लोगों से मदद मांगने की गुहार लगानी पड़ती है. ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई परवाह नहीं होती कि कोई क्यों मदद मांग रहा है या किन परिस्थिति से वह गुजर रहा है. हालांकि, कुछ लोग जरूर वहां मिल जाएंगे जो आपकी मजबूरी में मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन जब कोई मदद के लिए आगे आता है तो उसके आस-पास मौजूद लोग भी हेल्प करने के लिए आगे बढ़ते हैं. कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने एक वीडियो में देखने को मिला, जब एक प्रेग्नेंट महिला को बीच सड़क पर अचानक लेबर पेन शुरू हुआ.

अचानक बीच सड़क पर प्रेग्नेंट महिला को हुआ लेबर पेन
जी हां, इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेग्नेंट महिला और उसका पति सड़क पर जा रहा होता है. तभी अचानक महिला को भयंकर लेबर पेन शुरू हो जाता है. दर्द की वजह से कराह रही महिला बीच सड़क पर ही बैठ जाती है और तड़पने लगती है. इस बीच पति बेहद परेशान हो जाता है और आने-जाने वाले लोगों से हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाने लगता है कि उसकी प्रेग्नेंट पत्नी को कोई अस्पताल पहुंचा दे.
मदद के लिए पति ने सड़क पर लोगों से जोड़े हाथ
उसने अपने जेब से फोन निकाला और अपने जान-पहचान वाले लोगों को बुलाने के लिए कॉल करने लगा. बीच सड़क पर गुजरने वाली गाड़ियों के सामने आकर पति मदद के लिए हाथ जोड़ता है. शुरू में कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. हालांकि, जब उसका पति परेशान हो गया तो उसने एक ब्लैक कलर के गाड़ी के सामने घुटने टेक दिया और कहने लगा कि प्लीज मदद कर दो. फिर गाड़ीवाले ने तुरंत गाड़ी को रोका और दर्द से कराह रही महिला को उठाकर अपने गाड़ी में बैठाता है.
वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि इंसानियत आज भी जिंदा
इतना ही नहीं, वहां अपोजिट साइड में बाइक से जाने वाले शख्स ने भी आकर मदद की. यह वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर कहेंगे कि आज भी इंसानियत जिंदा है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसे hassbiy.ya_allah नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है


Next Story