जरा हटके

नदी में अचानक तैरता हुआ आया विशालकाय सांप, नदी किनारे मौजूद डरकर भागने लगता है लड़का

Tulsi Rao
27 May 2022 12:30 AM IST
नदी में अचानक तैरता हुआ आया विशालकाय सांप, नदी किनारे मौजूद डरकर भागने लगता है लड़का
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Snake Video: गर्मियों का आनंद लेने के सबसे तरीकों में से एक तैराकी है. चाहे वह पूल, समुद्र तट या मीठे पानी की नदी हो. तैरना शरीर के लिए संपूर्ण व्यायाम है और तनाव को कम करने में मदद करता है. यह ताजी हवा, धूप और पानी का आनंद लेने का एक शानदार तरीका है. तैराकी करते वक्त सभी चीजों का आनंद एक साथ ले सकती हैं. इस चिलचिलाती गर्मी के बीच अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तैरना भी एक शानदार तरीका है.

नदी में अचानक तैरता हुआ आया विशालकाय सांप
कुछ विदेशी लोग एक नदी में तैरने का आनंद ले रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि नदी जो कि बेहद ही साफ नजर आ रही है और नीले रंग का दिखाई दे रहा है. अचानक एक विशाल सांप पानी में घुस गया और एक लड़के के पीछे तैरने लगा. जब सांप उस लड़के का पीछा करता है तो लड़का जल्दी से पानी से बाहर निकल जाता है. इसके बाद वह अपने जेब से मोबाइल कैमरा निकालता है और फिर वीडियो शूट करने लगता है. सांप उसका पीछा करना नहीं छोड़ता और लड़के के पीछे-पीछे आ जाता है.
नदी किनारे मौजूद डरकर भागने लगता है लड़का
वह लड़का बिना डरे अपने चप्पल को हाथ से उठाता है और वहां मौजूद पत्थर पर खड़ा हो जाता है. लड़का अपने हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो बनाना नहीं छोड़ता. कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर wildistic नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सांप ने टारगेट लॉक कर लिया है'. इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'वहां मौजूद नीले रंग का कपड़ा पहने शख्स ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे तो फेक लग रहा है. उसके अलावा कोई भी रिएक्ट नहीं कर रहा.'


Next Story