जरा हटके

शख्स और डॉल्फिन के बीच ऐसा प्यार, वायरल वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल

Gulabi
8 Sept 2021 10:38 PM IST
शख्स और डॉल्फिन के बीच ऐसा प्यार, वायरल वीडियो जीत लेगा आपका भी दिल
x
शख्स और डॉल्फिन का वीडियो

पानी में कई तरीके की मछलियां और जीव-जंतु देखने को मिलते हैं. कुछ मछलियां खतरनाक होती हैं तो कुछ प्यारी भी. घर में भी लोग मछलियां को पालना शुभ मानते हैं. मछलियों की काफी सारी वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है. जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की जाती है. ज्यादातर लोग फिश लवर होते हैं और अक्सर मछलियों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब इंटनेट पर एक छोटी से क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें डॉल्फिन और एक शख्स का खूबसूरत बॉन्ड दिखाई दे रहा है.

ये वीडियो ll___cuttiee___ll के इंस्टाग्राम पेज पर देखने को मिली है. वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स पूल किनारे बैठा हुआ है और उसके सामने एक डॉल्फिन भी नजर आ रही है. वीडियो में वो व्यक्ति अपने मुंह में स्विमिंग पूल का पानी भरता है और अपने मुंह से उस डॉल्फिन पर उगलता है, जिसके बाद वो डॉल्फिन भी अपने मुंह में पानी भरती है और उस शख्स पर उगलती है.

ऐसा दोनों बारी-बारी करते हैं. वीडियो में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड सभी को बेहद पसंद आ रहा है, साथ ही दर्शक वीडियो पर कमेंट कर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, डॉल्फिन और इस व्यक्ति का प्यार वाकई में कमाल का है' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितना समझदार जानवर है' इसके अलावा बाकी यूजर हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं.
आपको बता दें पशु-पक्षियों आदि की दुनिया इंसानों की दुनिया से बिल्कुल अलग जरूर होती है, लेकिन कई मायनों में कुछ चीजें एक सी भी होती हैं. जीव-जंतु में भी इमोशंस होते हैं, वे भी खुश और उदास होते हैं, खेलते-कूदते हैं, लड़ते-झगड़ते हैं और आपस में रेस भी लगाते हैं. सोशल मीडिया पर डॉल्फिन फिश का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Next Story