जरा हटके

ऐसे मारी एंट्री! पड़ गए लेने के देने, वायरल हुआ वीडियो

Tulsi Rao
28 Sept 2022 5:57 PM IST
ऐसे मारी एंट्री! पड़ गए लेने के देने, वायरल हुआ वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Social Media Trending: इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज (Funny Videos) लोगों को हंसने पर मजबूर कर जाते हैं. ऐसे ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन बटोरा है. इस वीडियो के कैप्शन (Caption) में लिखा हुआ है कि मैं शादी में इस तरह से पहुंचा. लोगों को ये वीडियो इतना पसंद (Like) आ रहा है कि यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं.

ऐसे मारी एंट्री
वीडियो में एक खाली सड़क पर कुछ लोगों और वाहनों (Vehicles) को देखा जा सकता है. लेकिन कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि आने वाले कुछ ही सेकेंड के अंदर सड़क (Road) पर क्या होने वाला है. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें...
पड़ गए लेने के देने

सड़क पर दूल्हे (Groom) को बाइक पर सवार अच्छी खासी स्पीड में आते हुए देखा जा सकता है. लेकिन अचानक से ग्रूम की बाइक सड़क पर फिसल जाती है और दूल्हा धड़ाम से सड़क पर गिर जाता है. देखने से ही पता चल रहा है कि दूल्हे को अच्छी खासी चोट (Injury) लगी होगी. इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स खुद को प्रतिक्रिया (Reactions) देने से नहीं रोक पा रहे हैं. बहुत से लोग तो मस्ती में दूल्हे को छेड़ते नजर आए तो कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया गया ये वीडियो काफी लोगों को एंटरटेन (Entertain) कर रहा है. अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. महज 10 सेकेंड के इस वीडियो को हजारों लोगों (Social Media Users) ने पसंद भी किया है. कमेंट सेक्शन को पढ़कर भी आपकी हंसी छूट जाएगी.
Next Story