जरा हटके
शख्स और कुत्ते के बीच ऐसा रिश्ता, वीडियो देख आप भी हो जायेंगे हैरान
Tara Tandi
16 Jun 2022 12:27 PM IST

x
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। वायरल कंटेट की मानो भरमार है। इसमें लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी अहम भूमिका नजर आने लगी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। वायरल कंटेट की मानो भरमार है। इसमें लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी अहम भूमिका नजर आने लगी है। कभी कुत्ते, तो कभी बिल्लियां लोगों के एंटरटेनमेंट का जरिया बनती हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुत्ता अपनी मालकिन के साथ डांस करते नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया 'जान निसार' गाना भी डाला गया है। इसके कारण वीडियो से लोग ज्यादा कनेक्ट कर पा रहे हैं। इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। कुत्ते और इंसान के बीच की इस बॉन्डिंग ने सभी को अपना फैन बना दिया है। आप भी इस वीडियो को जरूर देखें...
आपने अक्सर ये तो सुना ही होगा कि पैसों से अमीर होना कोई बड़ी बात नहीं होती लेकिन दिल से अमीर होना खास बात होती है। एक यूजर ने वीडियो को देखकर कमेंट किया कि ये शख्स दिल से अमीर है। पैसों के अभाव में भी ये शख्स कुत्ते का इतना ख्याल रखता है। वहीं कुत्ता भी अपने स्वभाव के मुताबिक ही अपनी वफादारी निभा रहा है।
Next Story





