ऐसा रहस्यमयी मंदिर, जिसकी नहीं दिखती परछाई, जानकार भी हैरान!
![ऐसा रहस्यमयी मंदिर, जिसकी नहीं दिखती परछाई, जानकार भी हैरान! ऐसा रहस्यमयी मंदिर, जिसकी नहीं दिखती परछाई, जानकार भी हैरान!](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/26/3080217-untitled-41-copy.webp)
ज़रा हटके | बृहदीश्वर मंदिर तमिलनाडु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको इस जगह पर एक बार जरूर जाना चाहिए। हालाँकि, इस मंदिर से एक रहस्य जुड़ा हुआ है – जिसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। इस रहस्य को जानने के बाद आपको भी बृहदेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए।
भगवान शिव को समर्पित बृहदीश्वर मंदिर चोल सम्राट राजराज प्रथम के संरक्षण में बनाया गया था। बृहदीश्वर मंदिर चोल राजवंश की स्थापत्य प्रतिभा का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस मंदिर के निर्माण में उन्नत इंजीनियरिंग तकनीक समेत कई ऐसी चीजें शामिल थीं, जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान रह गए।
दोपहर में नहीं दिखती मंदिर की परछाई
आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे कि दोपहर में मंदिर की परछाई दिखाई नहीं देती. लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और- ये रहस्य वैज्ञानिकों के लिए भी अनसुलझा है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिरों में से एक है, फिर भी दोपहर में मंदिर की छाया कभी भी जमीन पर नहीं पड़ती। ऐसा कहा जाता है कि इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि साल के किसी भी समय दोपहर के दौरान इसकी परछाई नहीं पड़ती।