जरा हटके
बंदूक चलाने का ऐसा खतरनाक तरीका, VIDEO देख अच्छे-अच्छों के छूट गए पसीने...वायरल पोस्ट
Shubhra Nandy
13 May 2021 7:04 AM IST

x
दुनिया में कुछ लोग अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अजीबोगरीब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनिया में कुछ लोग अच्छे कामों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अजीबोगरीब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इनमें कुछ की तारीफें होती है, तो कुछ का मजाक भी उड़ाया जाता है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोगों की जमकर चर्चाएं होती हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. क्योंकि, एक शख्स ने बंदूक चलाने का ऐसा नायाब तरीका निकाला, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए. सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है.
हो सकता है आप इसे जुगाड़ कहें या फिर हुनर? लेकिन, शख्स का यह तरीका बेहद खतरनाक, अलग और अजीबोगरीब है. कुछ लोगों को यह तरीका पसंद आ रहा है तो कुछ को हैरान भी कर रहा है. क्योंकि, शख्स जिस अंदाज से बंदूक को चला रहा है ऐसा शायद ही पहले कोई चलाया होगा. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शख्स के हाथ में एक पिस्टल है और उसके नीचे एक रॉड लगी है, जिसके सहारे बंदूक को चलाया जा रहा है. पहले तो शख्स आराम से फायरिंग करता है, फिर अचानक फायरिंग तेज हो जाती है. तो सबसे पहले आप इस वीडियो को देखें…
What an #Innovation 👌👌#Atmanirbhar pic.twitter.com/mZRS3D0cfe
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 12, 2021
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'क्या खोज है?' इसके साथ उन्होंने #आत्मनिर्भर भी लिखा है. यह वीडियो अब वायरल होने लगा है और लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं. आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं.
Next Story





