जरा हटके

पहली बार सामने आया ऐसा मामला, शख्स के प्राइवेट पार्ट में फ्रैक्चर

jantaserishta.com
2 July 2021 12:47 PM IST
पहली बार सामने आया ऐसा मामला, शख्स के प्राइवेट पार्ट में फ्रैक्चर
x

DEMO PIC

ब्रिटेन में एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से जुड़ा एक ऐसा केस सामने आया है जिसे लेकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं. दरअसल सेक्स के दौरान इस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट फ्रैक्चर हो गया. अब तक सामने आए सभी केसेस में ये फ्रैक्चर हॉरिजॉन्टल तरीके से होता था पर ये पहला ऐसा मामला है जब प्राइवेट पार्ट वर्टिकल तरीके से फ्रैक्चर हुआ है.

गौरतलब है कि पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में कोई हड्डी नहीं होती है लेकिन इनमें क्रैक आने की संभावना रहती है. इस शख्स का केस ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है. डॉक्टर्स ने कहा कि इससे पहले जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें प्राइवेट पार्ट के फ्रैक्चर हमेशा हॉरिजॉन्टल ही रहे हैं.
लेकिन इस बार tunica albuginea में समस्या देखने को मिली है. ये इरेक्टाइल टिशू के आसपास एक ऐसी प्रोटेक्टिव लेयर होती है जो इस हिस्से में ब्लड पहुंचाने का काम करती है. डॉक्टर्स ने हालांकि इस पर बात नहीं की है कि ये व्यक्ति सेक्स के दौरान किस पोजीशन में था.
इस मामले में यूरोलॉजिस्ट्स का कहना है कि प्राइवेट पार्ट के फ्रैक्चर के 88 फीसदी मामले सेक्स के दौरान होते हैं. प्राइवेट पार्ट के ब्रेक होने के कुछ और भी कारण है जिनमें अत्यधिक मास्टरबेशन और सोने के दौरान एक खास पोजीशन को भी जिम्मेदार माना गया है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट देशों में होने वाली प्रैक्टिस तकानदन से भी ये समस्या आ सकती है. डॉक्टर्स का कहना है कि आमतौर पर हॉरिजॉन्टल फ्रैक्चर के केस में क्रैक की आवाज होती है लेकिन इस मरीज के केस में ऐसा नहीं था और फ्रैक्चर के दौरान कोई आवाज नहीं सुनाई दी थी.
डॉक्टर्स ने कहा कि प्राइवेट पार्ट के फ्रैक्चर होने के मामले सबसे ज्यादा उन पुरुषों में आते हैं जो उम्र के चौथे दशक में होते हैं. हालांकि इस इंजरी के बाद 40 साल के इस शख्स के प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गई थी. इस इंजरी का 6 महीने इलाज चलने के बाद ये शख्स सेक्शुएल तौर पर भी सामान्य हो चुका है.
टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1924 से पुरुषों में प्राइवेट पार्ट फ्रैक्चर की समस्या के अब तक 1600 केस रिकॉर्ड किए गए हैं. रिसर्चर्स ने नोट किया कि 50 फीसदी केसों में क्रैक होने की आवाज भी सुनी गई है और पांच में से चार पुरुष इस फ्रैक्चर के बाद अपना इरेक्शन खो देते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story