जरा हटके

स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है 'गोल्ड कुल्फी', वीडियो वायरल

Deepa Sahu
1 May 2023 6:13 PM IST
स्ट्रीट वेंडर बेच रहा है गोल्ड कुल्फी, वीडियो वायरल
x
वीडियो वायरल
इंदौर के एक रेहड़ी वाले का गोल्ड कुल्फी बेचने का वीडियो वायरल हुआ है. इंस्टाग्राम फूड ब्लॉगर कलश सोनी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में आप स्ट्रीट वेंडर को इस कुल्फी को बेचते हुए देख सकते हैं.
वीडियो में एक शख्स सोने के जेवरात पहने नजर आ रहा है. वह फ्रिज से कुल्फी का एक टुकड़ा निकालता है और फिर उसे 24 कैरेट सोने की पत्ती में लपेट देता है.' कलश सोनी के मुताबिक, इस कुल्फी की कीमत 351 रुपए है. यह कुल्फी बेचने वाला इंदौर के सराफा में प्रकाश कुल्फी के नाम से जाना जाता है.
देखें वीडियो:

Next Story