जरा हटके

अजीबोगरीब : अपने घर की दीवार को खा जाती है इ महिला

Ritisha Jaiswal
30 Oct 2021 2:58 PM GMT
अजीबोगरीब : अपने घर की दीवार को खा जाती है इ महिला
x
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब इसी कड़ी में आपको एक महिला के बारे में बताते हैं, जो घर की दीवार को भी खा जाती है। अभी तक आपने बच्चों को ही घरों में उल्टी-सीधी हरकतें करते हुए देखा होगा। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि क्या एक महिला भी ऐसी हरकतें सकती है? लेकिन यह बिल्कुल सच है।

यह महिला अमेरिका के मिशिगन में रहती है और इसका नाम निकोल है। इस महिला को चॉक खाने की आदत है, लेकिन सबसे बड़ी हैरानी लोगों को तब हुई जब इसने अपनी तलब को मिटाने के लिए घर की दीवारों को भी खाना शुरू कर दिया। इस महिला ने एक टीवी प्रोग्रोम में अपनी इस अजीब लत के बारे में बताया। महिला की बात सुनकर हर कोई सकते में आ गया। आईए जानते हैं कि आखिर इस महिला को घर की दीवारों को खाने की लत कैसे लग गई?
टीवी प्रोग्राम में निकोल नाम की महिलाने अपनी इस लत के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उसको घर की सूखी दीवारों की खुशबू बेहद पसंद है। महिला ने आगे जो बताया वो जानकर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने बताया कि वह एक हफ्ते में तीन स्क्वायर फीट दीवार को खा जाती है। महिला का एक बच्चा भी है।
महिला को चॉक खाने की आदत पांच साल पहले अधिक लग गई । महिला की मां की मौत हो गई जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई। तब से ही उसको दीवार खाने की लत लग गई। उसको यह आदत कैसे पड़ी उसे नहीं पता। उसने बताया कि उसे अपनी इस आदत की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। निकोल को अलग-अलग दीवारों का टेस्ट पसंद है।
टीवी प्रोग्राम में महिला ने यह भी बताया कि उसे कैसी दीवारों का टेस्ट ज्यादा पसंद है। डॉक्टरों को महिला की इस आदत के बारे में जब पता चला तो उन्होंने उसे सेहत को लेकर चेतावनी भी दी है।डॉक्टरों ने महिला को चेतवानी देते हुए कहा कि दीवार को खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है, क्योंकि दीवरों पर लगे पेंट में केमिकल्स होता है। निकोल ने बताया कि वह अपनी इस लत को छुड़ाने में नाकाम हो गई है। उसकी बहुत कोशिश करने के बाद भी नहीं छूट रही है।




Next Story