जरा हटके

लड़की के साथ अजीबोगरीब घटना, जिस दोस्त को मिलवाया उसी के साथ भागा बॉयफ्रेंड

jantaserishta.com
9 March 2022 1:12 PM IST
लड़की के साथ अजीबोगरीब घटना, जिस दोस्त को मिलवाया उसी के साथ भागा बॉयफ्रेंड
x

नई दिल्ली: अक्सर रिलेशनशिप के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ जाते हैं। कई बार तो ऐसी घटना सामने आ जाती है कि लड़का और लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। इसके चलते कई बार चौंकाने वाले खुलासे हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक लड़की अपनी एक दोस्त को मिलाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची। लेकिन यह काम उसे उल्टा पड़ गया, हुआ यह कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ भाग गया, अब लड़की पछता रही है।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के टेक्सास से सामने आई है। डेली स्टार की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की ने अपनी पूरी कहानी खुद एक सोशल स्पेस में बताई है। उसने बताया कि कैसे उसका एक निर्णय उसकी जिंदगी को बर्बाद कर गया। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम टेलर केजान है। लड़की का एक बॉयफ्रेंड था जिसके साथ वह लिव इन में रहती थी। उसका बॉयफ्रेंड कई दिनों से उससे नाराज था, इसी बीच लड़की ने अपनी एक दोस्त से उसे मिलवा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीते कई साल से रिलेशन में थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, इसी को संभालने के लिए उसने बॉयफ्रेंड से अपनी एक दोस्त से मिलवा दिया कि शायद उसका झगड़ा खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ और ही हो गया। धीरे-धीरे उसका बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त करीब आने लगे।
इसी बीच अचानक एक दिन लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड उसके ही दोस्त को लेकर भाग गया और कहीं और रहने लगा। यह सब तब हुआ था जब उसकी दोस्त आकर उन दोनों के साथ ही रुकने लगी थी। इसके बावजूद भी वह अपनी दोस्त पर भरोसा कर बैठी और उसे धोखा मिल गया। फिलहाल उसकी कहानी सुनकर लोग उससे हमदर्दी जाता रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story