जरा हटके

अजीब बिमारी जिसके चलते लडकियां बन रही है लड़के

SANTOSI TANDI
22 July 2023 11:09 AM GMT
अजीब बिमारी जिसके चलते लडकियां बन रही है लड़के
x
लडकियां बन रही है लड़के
वर्तमान समय में ख़राब जीवनशैली और खानपान के चलते कई बिमारियों ने दुनिया में अपना नाम बनाया हैं। कुछ बीमारियाँ ऐसी होती है जो असाध्य होती है तो कुछ ऐसी जो कि अविश्वसनीय। ऐसी ही अजीब बिमारी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो कि बड़ी ही अजीब हैं। दरअसल, एक गांव में अजीब बीमारी है, जिसकी वजह से यहां की लड़कियां अपने आप लड़का बन जाती हैं। सुनने में यह बिलकुल हैरानी वाली लगती है, लेकिन यह बिलकुल सत्य हैं। तो आइये आज जानेंगे इस गाँव और बीमारी के बारे में।
डोमिनिकन रिपब्लिक का एक छोटा सा गांव अजीबों-गरीब बीमारी से परेशान हैं। इस गांव में बच्चा पैदा तो लड़की के तौर पर होता है, लेकिन 12 साल की उम्र आते-आते वो अपने आप लड़का बन जाता है। उसके शरीर में लिंग और अंडकोश विकसित होने लगते हैं। यहां के लोग ऐसे बच्चों को घृणा की दृष्टि से देखते हैं। उन्हें समाज से हीन दृष्टि से देखा जाता है। बायोलॉजिकल डिसऑर्डर यहां ऐसे बच्चों को ‘ग्वेदोचे’ के नाम से जानते हैं, जिसका मतलब वैसा ही होता है जैसा हमारे यहां किन्नरों के लिए ‘हिजड़ा’ शब्द इस्तेमाल किया जाता है।
इस बायोलॉजिकल डिसऑर्डर को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ के नाम से जानते हैं। इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों के प्राइवेट पार्ट्स आने लगते हैं। उसके शरीर में वो बदलाव आने शुरू हुए जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं।
ये दुर्लभ बीमारी यहां के 90 में से किसी एक बच्चों को होती है। ऐसे बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते वो बिना किसी सेक्स ऑर्गन के पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों के भीतर सेक्स ऑर्गेन प्यूबर्टी के समय विकसीत होने लगता है। हॉर्मोन के चलते उनके शरीर में लिंग विकसित होना शुरू हो जाता है और वो एक मर्द की तरह दिखने लगते हैं। जो लड़की के तौर पर पैदा हुआ होता है अचानक उसके शरीर में लिंग बनने लगते हैं, उसकी आवाज भारी होने लगती है, उसके शरीर में बदलाव आने लगता है। इस बीमारी से जूझ रहे बच्चे समाज से कट जाते हैं। लोग उन्हें घृणा की दृष्टि से देखने लगते है।
Next Story