जरा हटके

अजीबोगरीब मामला! महिला ने 21 साल के बेटे से रचाई शादी, अब बने Parents

Gulabi
18 Jan 2021 10:09 PM IST
अजीबोगरीब मामला! महिला ने 21 साल के बेटे से रचाई शादी, अब बने Parents
x
दुनिया में अजीबोगरीब मामले की कमी नहीं है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया में अजीबोगरीब मामले की कमी नहीं है. कभी तो ऐसी घटना भी घटती है, जिस पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है. रूस में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने सौतेले बेटे के साथ पहले शादी रचाई और अब उससे बच्चे को जन्म दिया. ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग हैरानी भी जता रहे हैं. आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?


जानकारी के मुताबिक, 35 साल की मरीना बलमशेवा (Marina Balmasheva) पेशे से एक ब्लॉगर हैं. उन्होंने पिछले साल अपने 21 साल के सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन (Vladimir Shavyrin) से शादी रचाई थी. वहीं, अब मरीना ने एक बेटी को जन्म दिया है. मरीना का कहना है कि व्लादिमीर के पिता से तलाक लेने के बाद उन्हें अपने सौतेले बेटे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था. मरीना ने बताया कि व्लादिमीर जब सात साल का था तब उन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी. उन्होंने बताया कि साल 2007 में व्लादिमीर के पिता एलेक्सी ऐरे से उनकी शादी हुई थी. लेकिन, दोनों की शादी केवल 10 साल चली और उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया. दोनों की एक बेटी हुई, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हालांकि, व्लादिमीर के पिता एलेक्सी ने कहा था कि जब वे साथ रहते थे तभी से उनके बेटे का संबंध मरीना के साथ था.


गौरतलब है कि मरीना बलमशेवा कुछ समय पहले ही वजन घटाने का अपना सफर शेयर किया था. इतना ही नहीं मरीना ने यह भी बताया था कि अपनी उम्र कम दिखाने और पति के अनुरूप आकर्षक दिखने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी.


Next Story