जरा हटके

डांस करते हुए टूटा स्टेज धरती में समा गए बाराती, लोग बोले- कमाल है !

Shubhra Nandy
19 Dec 2022 3:27 PM IST
डांस करते हुए टूटा स्टेज धरती में समा गए बाराती, लोग बोले- कमाल है !
x

फाइल फोटो 

शादी में में कभी-कभार कुछ ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घट जाती हैं, जो लोगों को ताउम्र याद रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शादी में में कभी-कभार कुछ ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घट जाती हैं, जो लोगों को ताउम्र याद रहती हैं. ये घटनाएं इतनी भयानक और डरावनी होती हैं कि लोग इसे शादी से ज्यादा याद रखते हैं. ऐसा ही एक रूह कंपा देने वाला वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. शादी के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है. शादी के इस वीडियो में सारी लाइमलाइट कैमरामैन ले गया है. आखिर क्या किया उसने ऐसा, चलिए आपको बताते हैं.


वायरल हो रहे आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि हर तरफ खुशी का माहौल है और सभी लोग डांस फ्लोर पर अपने-अपने मूव्स दिखा रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि सभी के होश उड़ जाते हैं. दरअसल, डांस फ्लोर लोगों के भार को संभाल नहीं पाता और जमीन धंस जाती है. जमीन कुछ इस तरह टूटती है कि डांस कर रहे सभी बाराती धरती में समा जाते हैं. हालांकि इस दौरान सभी सही सलामत रहते हैं. किसी को चोट नहीं आती. पर हादसा होने के बाद भी जिस तरह से कैमरामैन शिद्दत से अपने काम में लगा हुआ है, उसे देख लोगों की हंसी छूट गई है. कैमरामैन के डेडीकेशन को देखने के बाद लोग इम्प्रेस हो गए हैं और वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "इतना बड़ा हादसा हो गया पर कैमरामैन अपनी ड्यूटी नहीं भूला". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "कैमरामैन हमेशा कैमरामैन ही रहता है". तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, "खतरों का खिलाड़ी निकला भाई". इस तरह से इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं.

Next Story