मनोरंजन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार राम चरम ने पैन इंडिया फिल्मों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Gulabi
16 Jan 2022 7:06 AM GMT
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगा स्टार राम चरम ने पैन इंडिया फिल्मों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
x
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने मेगा स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चाओं में हैं
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने मेगा स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका मानना है कि 'हमारी एक ही भाषा है और वो है सिनेमा की भाषा'। जब से राम चरण ने फिल्म 'आरआरआर' के प्रोमोशन के लिए अपना प्रचार शुरू किया, तब से ही हर कोई उनके स्टाइलिश और कमाल के व्यवहार को देखकर हैरान है। सबसे महत्वपूर्ण रूप से फैंस के बीच उनके इंटेलिजेंस को लेकर काफी चर्चाएं हो रहीं हैं। हर अपीयरेंस, इंटरव्यू और टॉक शो में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता हैं। राम चरण असल मायनों में पैन इंडिया फिल्म स्टार हैं।
उनकी आने वाली सभी फिल्मों आरआरआर(RRR), आरसी 15 (Rc15), आरसी 16 (Rc16) के पैन इंडिया होने के नाते, राम चरण लोगों के बीच एक तथ्य को मजबूत करने में सफल रहे हैं। वह तछ्य यह है कि पूरे देश में केवल एक ही आम भाषा है और वह है सिनेमा की भाषा, इसके इलावा और कोई दूसरी भाषा इस देश में नहीं हैं।
एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने कहा कि, 'आरआरआर उतनी ही एक हिंदी फिल्म भी है, जितनी यह एक तेलुगु फिल्म है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। आज बहुत सारे फिल्म निर्माता, विशेष रूप से राजमौली के प्रयासों के लिए चलते इस इंडस्ट्री के द्वार खुल गए हैं।'
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'हम सिर्फ रीजनल तक सीमित नहीं रहे। हम अब एक बड़ी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं। बाधाएं टूट गई हैं। इसलिए जैसे भी कोई मौका मिलेगा, मैं हर फिल्म करूंगा। आरआरआर एक बड़े पैमाने की फिल्म है और यह कई भाषाओं में रिलीज होकर सारे बैरियर को तोड़ने वाली है और यह बेहद खुशी की बात है।'
आपको बता दें कि एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म 7 जनवरी के रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर जब सिनेमाघर बंद कर दिए गए, तब इस फिल्म की रिलीज डेट कोभी पोस्टपोन कर दिया गया। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले है।
Next Story