जरा हटके

बेटे ने मां के लिए खरीदी कार, VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

Shubhra Nandy
3 Jun 2021 7:17 AM IST
बेटे ने मां के लिए खरीदी कार, VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
x
सोशल मीडिया की दुनिया में मजेदार वीडियो का सिलसिला चलता रहता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया की दुनिया में मजेदार वीडियो का सिलसिला चलता रहता है. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आपकी खुशी का लेवल दोगुना होने वाला है.

आपने वो कहावत तो जरूर सुनी होगी कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं. शायद यह वजह है जब भी कोई ऐसा मोमेंट (Moment) सामने आते हैं तो मामला वायरल हो जाता है. हाल के दिनो में एक ऐसा ही मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमे एक ट्विटर यूजर ने मां को सरप्राइज देने का वीडियो इंटरनेट पर साझा किया तो मामला वायरल हो गया.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर सफेद रंग की एक कार खड़ी है और तभी शख्स मां को कार के पास ले जाता है और बताता है यह कार उनके लिए है. ये सुनकर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वह चिल्लाने लगती हैं, और थैंक्यू सन कहते हुए बेटे को गले से लगा लेती हैं. इसके बाद वो कार में बैठ गई हैं. इस वीडियो को पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन आने शुरू हो गए.
इस वीडियो को ट्विटर यूजर @KhristianLue ने शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि यह Benz या Bently Coupe नहीं है, लेकिन मैंने आज अपनी मां के लिए एक कार खरीदी. आई लव यू क्रेजी लेडी!


Next Story