जरा हटके

बेघर महिला के साथ कर रहा था बदतमीजी, दुकानदार को Soldier ने सिखाया सबक, लोग बोले – 'यही है इंसानियत'

Rani Sahu
20 Aug 2021 8:54 AM GMT
बेघर महिला के साथ कर रहा था बदतमीजी, दुकानदार को Soldier ने सिखाया सबक, लोग बोले – यही है इंसानियत
x
लावारिस, अनाथ, असहाय और बेघर लोगों की जिंदगी दूसरों की मेहरबानी पर गुजरती है

लावारिस, अनाथ, असहाय और बेघर लोगों की जिंदगी दूसरों की मेहरबानी पर गुजरती है। कुछ लोग उन्हें खाने को दे देते हैं, तो कुछ उन्हें सोने की जगह। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन मैले-कूचले या गंदे से दिखने वाले इंसानों को छूना तो दूर उन्हें अपने आस-पास देखना भी पसंद नहीं करते। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक IAS अधिकारी ने शेयर किया है। इस क्लिप में एक जवान बेघर महिला की मदद करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया की पब्लिक लिख रही है- कुछ जवान देश की रक्षा के साथ-साथ इंसानियत की भी रक्षा कर रहे हैं!

इंसानियत…
इस क्लिप को 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' अधिकारी अवनीश शरण ने 19 अगस्त को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस 'अनजान जवान' को सैल्यूट करता हूं। इंसानियत! यह क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 47 हजार से अधिक व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
क्या है वीडियो में?
इस 2 मिनट 19 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि एक बेघर महिला किसी बंद दुकान के बाहर सो रही है। तभी दुकान का मालिक आ जाता है। उसके हाथ में पानी की एक बोतल है। वह पहले महिला को जगाने की कोशिश करता है। लेकिन जब वह नहीं उठती तो शख्स उस पर पानी फेंकता है। नींद से जागते ही बूढ़ी महिला शख्स के पैरों में गिर जाती है। लेकिन आदमी सख्ती से महिला को वहां भाग जाने को कहता है ताकि वह अपनी दुकान खोल सके।
जब हुई जवान की एंट्री…
पास से गुजरते एक जवान की नजर इस दृश्य पर पड़ती है। वो ठहर जाता है। हालात जानने के बाद वो महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शख्स को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन बंदा है कि जवान के साथ भी बदतमीजी पर उतर आता है। दुकानदार को हड़काने के बाद जवान बुजुर्ग महिला को सहारा देकर उठाता है। उसका सामान समेटता है, और कुछ पैसे उन्हें देता है। साथ ही, महिला के कपड़ों को सही करने के साथ उसे चप्पल भी पहनाता है, जिसे देखकर लोग इस जवान को सैल्यूट कर रहे हैं।
स्क्रिप्टिड है?
इस वायरल क्लिप को देखकर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। जहां बहुत से यूजर ने इंसानियत की रक्षा करने के लिए जवान को सैल्यूट किया, वहीं कुछ ने लिखा कि ये वीडियो स्क्रिप्टिड लग रहा है। लेकिन ये संदेश काबिल-ए-तारीफ जरूर है। इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? बता दें, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।


Next Story