जरा हटके

शख्स के घुंघराले बालों में फंसा सांप, VIDEO में देखें फिर किया हुआ

Gulabi
22 May 2021 12:05 PM IST
शख्स के घुंघराले बालों में फंसा सांप, VIDEO में देखें फिर किया हुआ
x
घुंघराले बालों में फंसा सांप का VIDEO

Weird Snake Video : सांप एक ऐसी प्रजाति होती है कि वह किस जगह कहां पहुंच जाए, यह किसी को भी जानकारी नहीं होती. कई बार लोगों के घरों के भीतर सांप मिल जाता है तो कई बार लोगों के गाड़ियों और छोटी जगहों पर घुसकर बैठा होता है. लोगों को जब सांप का होने का पता लगता है तो वह डरकर वहां से भाग निकलते हैं और किसी सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के बालों में सांप जाकर फंस गया.

वायरल होने वाले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आखिर कैसे एक छोटा सा सांप एक शख्स के बालों में जाकर फंस जाता है. फंसा हुआ सांप देखकर शख्स उसे निकालने की कई बार कोशिश करता है. हालांकि वह फिर से उन्हीं बालों में जाकर फंस जाता है. सांप बेहद ही छोटा है, इसलिए शख्स उससे डर नहीं रहा.

आखिर में वह सांप को निकालने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को एडॉरबल स्नेक नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस स्नेक वाले वीडियो पर करीब 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. इतना ही नहीं, इसे 4 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया. वायरल होने वाले इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह से कमेंट भी दिए हैं.
Next Story