जरा हटके

Snake: बच्ची बनी खतरों की खिलाड़ी! बच्ची ने ऐसे सांप को पकड़ा; वीडियो हुआ वायरल

Tulsi Rao
26 Sept 2022 3:58 PM IST
Snake: बच्ची बनी खतरों की खिलाड़ी! बच्ची ने ऐसे सांप को पकड़ा; वीडियो हुआ वायरल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Social Media Viral: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में दिख रही छोटी बच्ची एक खतरनाक सांप (Snake) के साथ काफी फ्रेंडली बर्ताव करती दिखाई दे रही है. हालांकि बहुत से लोगों को सांपों के नाम से ही डर लगने लग जाता है. लेकिन ये लड़की ऐसे लोगों से जरा हटकर है. इस वीडियो (Trending Video) को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे.

बच्ची ने सांप को पकड़ा

इस वीडियो के शुरुआत में एक बच्ची को हरे रंग के सांप (Snake) को अपने हाथ से पकड़े हुए देखा जा सकता है. लेकिन इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसपर यकीन कर पाना वाकई में काफी मुश्किल हो सकता है. इन्हें देखकर ऐसा लगेगा कि ये दोनों एक दूसरे को सालों से जानते हैं. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें...

सांप ने नहीं किया अटैक

इस वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि सांप लड़की के चेहरे के ऊपर ही रेंगने लगता है. लड़की के चेहरे पर सांप का जरा सा भी खौफ (Afraid) नजर नहीं आ रहा है. बहुत से लोग वीडियो को देखकर खुद को प्रतिक्रिया (Reactions) देने से नहीं रोक पाए और लड़की की तारीफों के पुल बांधने लगे. वाकई में लड़की की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी. आपने शायद ही पहले कभी ऐसी डेयरिंग (Daring) बच्ची देखी होगी.

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है. वीडियो को कई बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं हजारों लोगों (Social Media Users) ने वीडियो को पसंद भी किया है. कमेंट सेक्शन (Comment Section) में लोग अपने अलग-अलग रिएक्शंस देते दिखाई दिए.

Next Story