जरा हटके
छोटे बच्चे ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Ritisha Jaiswal
11 Feb 2022 4:22 PM IST

x
सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्चा बहुत ही शर्मनाक हरकत करता दिख रहा है.
सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बच्चा बहुत ही शर्मनाक हरकत करता दिख रहा है. माना जाता है कि बच्चे मासूम होते हैं और उन्हें सही-गलत का पता नहीं होता है. हालांकि कुछ बच्चे गलत साथ के चलते शरारत सीख जाते हैं. कुछ बच्चों की शरारत घटिया की श्रेणी में आती है. इस वीडियो में ऐसा ही है.
बच्चे को देती है प्यार से आइसक्रीम
दरअसल, एक ट्रांसजेंडर महिला एक आइसक्रीम के ठेले के पास आइसक्रीम खाने जाती है. इस दौरान वहां एक बच्चा आकर उससे आइसक्रीम खिलाने की जिद करता है. जिसके बाद ट्रांसजेंडर महिला बड़े प्यार से उसके लिए आइसक्रीम खरीदकर लाती है और उसके हाथ में पकड़ाने लगती है. आइसक्रीम पकड़ने के बाद जैसे ही ट्रांसजेंडर महिला मुड़ती है, वैसे ही बच्चा शर्मनाक हरकत कर देता है.
बदमाश बच्चा करता है शर्मनाक हरकत
जैसे ही आइसक्रीम थमाकर ट्रांसजेंडर महिला पलटती है वैसे ही बदमाश बच्चा पीछे से उसका कपड़ा ऊपर उठा देता है. अचानक हुई इस हरकत से ट्रांसजेंडर महिला हैरान रह जाती है. वह बच्चे की बेहूदा हरकत से गुस्से में आ जाती है. इसके बाद वह बच्चे को मारने के लिए हाथ उठाती है, लेकिन फिर बच्चा समझकर उसे छोड़ देती है. वीडियो में बच्चे की हरकत काफी शर्मनाक लगती है. वीडियो सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं.
लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट
कुछ लोगों ने कहा कि बच्चे को तुरंत थप्पड़ जड़ देना चाहिए था, जिससे भविष्य में वह ऐसी हरकत दोबारा ना करे. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शिक्षा के अभाव में बच्चे ने ऐसी हरकत की है. एक यूजर ने कहा कि ऐसे बच्चे ही आगे चलकर बुरे नागरिक बनते हैं. इसके साथ ही लोगों ने बच्चों को सेक्स एजुकेशन देने की बात कही है.
Next Story





