जरा हटके
Shocking VIDEO: बिल्ली ने मछली पर मारा जोरदार पंजा, देखते रह गए लोग
Shubhra Nandy
24 May 2021 1:39 PM IST

x
कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिनके अंदर तेज-तराक तरीके से काम करने की क्षमता होती है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिनके अंदर तेज-तराक तरीके से काम करने की क्षमता होती है, लेकिन उनका यह शानदार अंदाज बेहद ही कम देखने को मिलता है. खासकर यह हुनर कैमरे में हो जाए, ऐसा मुमकिन कम ही हो पाता है. बिल्ली भी इन जानवरों में से एक है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल होते हुए दिखाई दे रहा है.
बिल्ली ने मछली पर मारा जोरदार पंजा
जिसमें एक बिल्ली नदी के बिल्कुल किनारे खड़ी हुई होती है और उसके पास कई सारे लोग ब्रिज के ऊपर होते हैं. बिल्ली की इस तेज हरकत को कैमरे में कैद करने के लिए दर्जनों लोग मौजूद होते हैं. बिल्ली काफी देर से नदी के किनारे खड़े होकर तैरती मछली को निहार रही होती है. वह अचानक से अपना पंजा पानी के भीतर मारती है और फिर तुरंत उसे बाहर की ओर निकाल लेती है.
वहां खड़े लोग रह गए हैरान
वीडियो में देखकर मालूम पड़ेगा कि बिल्ली ने बिल्कुल बिजली से भी तेज रफ्तार में मछली को पकड़ने के लिए पंजा मारा और बाहर की तरफ घसीट लिया. वहां खड़े लोग इसे देखने के बाद बेहद शॉक्ड हो गए कि आखिर यह कैसे कर पाई. लोगों ने बिल्ली की इस तेज-तराक तरीके की खूब वाहवाही की और जमकर हूटिंग लगाया.
Next Story





