जरा हटके

हवा में सेक्स: कपल को हवा में संबंध बनाना पड़ा महंगा, धड़ाम से जमीन पर गिरे, फिर...

jantaserishta.com
3 April 2021 2:39 PM IST
हवा में सेक्स: कपल को हवा में संबंध बनाना पड़ा महंगा, धड़ाम से जमीन पर गिरे, फिर...
x

पैराशूट पहनकर करतब दिखाने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जब एक कपल आसमान में ही संबंध बनाने लगे. हालांकि यह उन दोनों को भारी पड़ गया और दोनों अस्पताल पहुंच गए.

द सन डॉट यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब कपल स्काई-डाइविंग कर रहे थे. कपल ने खुद खुलासा किया है कि जब उनका पैराशूट नहीं खुला तो उनके साथ क्या घटना घटी और अंततः उन्हें अस्पताल पहुंचना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन स्थित टीएलसी के एक टॉक शो में बात करते हुए विलियम और लेस्ली ने इस पूरे वाकये को बताया. उन्होंने कहा कि हम एक साल से अधिक समय से एक साथ रह रहे हैं. हमने उच्च जोखिम वाले इस गेम में भाग लेने का फैसला किया.
विलियम ने बताया कि वह सेस्ली को प्यार करते हैं और वह हमें प्यार करती है. जब दोनों ने इस स्काइडाइव में भाग लेने का फैसला किया तो विमान में एक-दूसरे को किस किया और पैराशूट के साथ दोनों बाहर कूद पड़े.
इसके बाद दोनों ने सोचा कि उन्हें बहुत मुश्किल नहीं होगा और संबंध बनाने के लिए सोचने लगे. मिडएयर में संबंध बनाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन लेस्ली को विश्वास था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी.
लेस्ली बताती हैं कि चूंकि हम दोनों बैगी शॉर्ट्स पहने हुए थे, इसलिए मुझे लगा कि हम बिना किसी परेशानी के जुड़ पाएंगे. उन्होंने कहा कि हम एक हद तक सही थे लेकिन थोड़ी ही देर बाद हम गलत साबित होने लगे और हमारे प्यार ने गलत मोड़ ले लिया.
यह जानकर कि वे मैदान के काफी करीब हैं, विलियम ने पैराशूट को हटा दिया, लेकिन उनका पैराशूट खुल नहीं पाया और वे दोनों धड़ाम से जमीन पर गिरे. लेस्ली ने उस वाकये को याद करते हुए कहा कि जब मैंने उन्हें पहली बार जमीन पर देखा तो मुझे लगा कि वह अब तक मर चुके हैं.
दोनों बुरे तरीके से जमीन पर गिरे और उनको चोट लग गई. विलियम की तो नाक की हड्डी टूट गई, कमर में भी चोट लग गई. जैसे-तैसे दोनों अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सिर्फ विलियम की नाक की चोट गंभीर है बाकि कहीं भी ज्यादा चोट नहीं लगी है.
फिलहाल धीरे-धीरे दोनों की स्थिति बेहतर हुई. उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा. इस टॉक शो में बात करते हुए विलियम और लेस्ली ने इस पूरे वाकये को बताया कि कैसे उन्होंने चोट के बाद के दिन गुजारे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story