अन्य
सड़क पर भरा हुआ पानी देख लड़की ने निकाला गजब जुगाड़, देखें Funny Video
Shubhra Nandy
17 July 2021 2:41 PM IST

x
अक्सर ऐसा होता है कि बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है.
अक्सर ऐसा होता है कि बारिश में सड़कों पर पानी भर जाता है. और रास्ते में आती-जाती गाड़ियां इतनी रफ्तार में होती हैं कि हमारे ऊपर सारा कींचड़ उछाल देती हैं, जिससे हमारे कपड़े खराब हो जाते हैं. लेकिन, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने इस परेशानी से बचने का एक मजेदार तरीका निकाला है. लड़की ने बारिश के कींचड़ से खुद को बचाने के लिए जो तरकीब लगाई है, वो शायद ही किसी के दिमाग में जल्दी आ सकती है.
देखें Video:
Commonsense ......
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 16, 2021
अपने बचाव का आसान उपाय😊😊 pic.twitter.com/i3E11qHluV
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कॉमन सेंस, अपने बचाव का आसान उपाय. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सड़क के किनारे जा रही है और सड़क में ढेर सारा पानी भरा है. तभी एक गाड़ी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही होती है. गाड़ी को देखते ही लड़की जमीन पर पड़ा एक पत्थर उठाकर गाड़ी की तरफ देखने लगती है. ये देखते ही गाड़ी वाला गाड़ी को धीमे चलाने लगता है और धीरे से लड़की के बगल से गुजर जाता है. इस तरह लड़की पानी से भीगने से बच जाती है.
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अबतक 2 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इसका मतलब बिना लाठी के काम नहीं होगा ? दूसरे ने लिखा, गजब आइडिया है, जरूर ट्राई करूंगा.
Next Story





