जरा हटके

सीक्रेट शादी! बचपन के प्यार से लड़की ने रचाई शादी, फिर...

jantaserishta.com
7 Feb 2022 4:52 PM IST
सीक्रेट शादी! बचपन के प्यार से लड़की ने रचाई शादी, फिर...
x

इमेज क्रेडिट: stockvault

देखें तस्वीर।

नई दिल्ली: एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी लव स्‍टोरी (Love Story) बयां की है, जो वायरल हो गई है. लड़की का कहना है कि उन्‍होंने अपने बचपन के प्‍यार से शादी की और इसे दो साल तक इसे गुप्‍त रखा. परिवार को भी कानों कान इस बात की जानकारी नहीं थी. लड़की ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है.

'द सन' के मुताबिक, टिकटॉक यूजर Bree ने एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्‍होंने बताया कि हाईस्‍कूल में पढ़ने वाले अपने दोस्‍त से शादी कर ली और अपने परिवार को दो साल तक नहीं बताया. तब उनकी उम्र 20 साल की थी और उनके पति की उम्र 21 साल.
लड़की ने बताया कि वह अपनी मां के साथ ही रहती थी और उनका बॉयफ्रेंड भी वही रहता था. लेकिन किसी को भी शादी की भनक नहीं लगी. और चूंकि पहले से ही दोनों साथ रहते थे, इसलिए शादी के बाद भी उनकी जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आया.
परिजन हुए खुश जब पता चला
Bree ने बताया कि हमने अपने परिवार को इस बारे में तब बताया, लेकिन हमने सोच लिया कि हमें बेबी प्‍लान करना है. उससे पहले तक हम पहले की तरह अपने परिजनों के साथ रहते रहे. Bree ने बताया कि जब हमने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया तो वे काफी खुश हुए.
60 लाख से ज्‍यादा व्‍यू मिले
Bree ने टिकटॉक पर जो वीडियो अपलोड किया है, उसे 60 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं. वहीं लोग भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक व्‍यक्ति ने लिखा कि मैंने अपने पिता को सात महीने तक अपनी शादी के बारे में नहीं बताया था. फेसबुक पर जब मैंने 7 महीने बाद नाम बदला तो मेरा बेटा कुछ महीने का हो गया था. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अगर आप खुश हो तो फिर ये सब मैटर नहीं करता है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story